Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pahalgam Attack के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन पर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट, कहा- ‘उठाया गया कदम बिल्कुल सही है’

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी सितारों को बैन कर दिया है। साथ ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हटा दिया गया। ऐसे में अब एक्टर सुनील शेट्टी ने इस अपनी प्रतिक्रिया दी है, तो जानते हैं क्या कहा...

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: May 02, 2025 | 07:53 AM

सुनील शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के बाद भारत सरकार ने आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसका असर मनोरंजन जगत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो 9 साल बाद उनके बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी थी।

इसके अलावा पाकिस्तानी कालाकारों को भारत में बैन कर दिया गया। सिर्फ इतना ही नहीं, कुछ पाकिस्तानी स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हटाया दिया हैं। इस मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री में बहस जारी है और इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस पर अपनी राय रखी है।

दरअसल, मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान और उससे जुड़े कलाकारों पर लगाए जा रहे प्रतिबंध को सही ठहराया। उन्होंने कहा, “जो भी लोग हमारे देश की शांति भंग करने और निर्दोष लोगों की जान लेने की साजिश रचते हैं, उन पर हर स्तर पर बैन लगना चाहिए। चाहे वो क्रिकेट हो या सिनेमा, सब पर प्रतिबंध जरूरी है। जब हम मूल गलती को सुधारेंगे, तो बाकी समस्याएं अपने आप सुलझ जाएंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “हम उस संस्कृति से आते हैं जहां धर्म का अर्थ सेवा और कर्म होता है। हम शांति के पक्षधर हैं, लेकिन देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी सेना को इस स्थिति में निर्णय लेने की पूरी आज़ादी दी है और मुझे पूरा विश्वास है कि सेना वही करेगी जो देश के हित में सबसे बेहतर होगा।”

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुनील शेट्टी ने सभी नागरिकों से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि देश में किसी को भी नफरत फैलाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस समय हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह संयम और एकता बनाए रखे।

अगर अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो इन दिनों एक्टर अपनी आगामी फिल्म केसरी वीर के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने को तैयार हैं।

Sunil shetty reacted to ban on pakistani artists after pahalgam attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 07:53 AM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Terrorist Attack

सम्बंधित ख़बरें

1

Kantara Chapter 1 Review: हर सीन में झलकती है ऋषभ शेट्टी की मेहनत, शानदार VFX

2

महात्मा गांधी पर बनी हैं ये 5 फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं अवेलेबल

3

YRKKH Upcoming Twist: गीतांजलि बनेगी अभिरा और अरमान के लिए खतरा

4

KSBKBT 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मचेगा नया बवाल, तुलसी और नॉयना आमने-सामने

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.