-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunil Grover Birthday Life Journey From Radio Mirchi Sudarshan To Dr Mashoor Gulati
Sunil Grover Birthday: रेडियो के सुदर्शन से डॉक्टर मशहूर गुलाटी तक, सुनील ग्रोवर की संघर्ष से सफलता की कहानी
- Written By: यति सिंह
Sunil Grover Life Journey: अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे दिलचस्प पहलू हैं, जिनके बारे में उनके फैंस आज भी अनजान हैं।

सुनील ग्रोवर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sunil Grover Biography: टेलीविजन की दुनिया में जब भी कॉमेडी और बेहतरीन एक्टिंग की बात होती है, तो सुनील ग्रोवर का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। छोटे पर्दे पर गुत्थी, पिंकी भाभी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे यादगार किरदारों को जीवंत करने वाले इस कलाकार ने हर उम्र के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। अपनी अनूठी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाले सुनील ग्रोवर का सफर इतना आसान नहीं था। छोटे पर्दे पर अपार सफलता हासिल करने से पहले उन्होंने संघर्ष और कड़ी मेहनत का एक लंबा दौर देखा है।
हरियाणा के सिरसा शहर में जन्मे सुनील ग्रोवर ने अपनी हायर एजुकेशन चंडीगढ़ से हासिल की, जहां उन्होंने थिएटर में मास्टर्स डिग्री पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उनके अंदर छिपे एक्टिंग के हुनर को पहचान मिली थी। उस दौर के फेमस कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने कॉलेज के एक नाटक में एक्टिंग करते समय उनकी प्रतिभा को भांप लिया था। जसपाल भट्टी के मार्गदर्शन ने उन्हें एक्टिंग फिल्ड में आगे बढ़ने का नया हौसला दिया। पारिवारिक जीवन की बात करें तो वह शादीशुदा हैं और उनके बेटे का नाम मोहन ग्रोवर है।
जब एफएम रेडियो पर गूंजती थी सुदर्शन की आवाज
टेलीविजन की दुनिया में नाम कमाने से बहुत पहले उन्होंने अपनी आवाज का जादू रेडियो पर बिखेरा था। एफएम रेडियो चैनल रेडियो मिर्ची के फेमस हंसी के फुव्वारे में वह सुदर्शन यानी सुड नाम से शो होस्ट किया करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
51वें जन्मदिन पर महेश बाबू का मेगा सेलिब्रेशन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स कर सकते हैं बड़ा ऐलान
हर्षवर्धन राणे-संजीदा शेख का रिश्ता कन्फर्म? सोशल मीडिया पर छिड़ी प्यार की चर्चा, एक तस्वीर ने खोले कई राज
Bhojpuri Bawaal: पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, जानिए सेट पर क्या हुआ था उस दिन
मां बनने की चाह में हर कदम उठाऊंगी… रिश्तों में कड़वाहट के बीच ज्योति सिंह का बयान, पवन सिंह का हुआ जिक्र
साधारण और साधारण से दिखने वाले चुटकुलों को भी अपनी खास आवाज और अंदाज में पेश करके वह श्रोताओं को लोटपोट कर देते थे। उनकी इसी बेहतरीन वॉइस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्रतिष्ठित अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। रेडियो का यह अनुभव उनके एक्टिंग करियर के लिए एक बड़ा पत्थर साबित हुआ।
सुनील ग्रोवर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मंच पर जाने से पहले घर में होता है परीक्षण
अपनी कॉमेडी से लाखों लोगों को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर के पास चुटकुलों को परखने का एक अनोखा तरीका है। वह सार्वजनिक रूप से किसी भी जोक को सुनाने से पहले उसे अपनी पत्नी आरती पर आजमाते हैं।
यदि उनकी पत्नी उस चुटकुले पर हंस देती हैं, तो ही वह उसे दर्शकों के सामने पेश करने का फैसला लेते हैं। यदि उन्हें पत्नी की ओर से हरी झंडी नहीं मिलती, तो उस जोक को वहीं छोड़ दिया जाता है।
अश्लीलता से दूरी और फिल्मों में निभाई भूमिकाएं
कॉमेडी के नाम पर परोसी जाने वाली अश्लीलता और द्विअर्थी डायलॉग से वह हमेशा परहेज करते हैं। सुनील ग्रोवर मानना है कि पारिवारिक शो का दायरा ऐसा होना चाहिए जिसे घर के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक एक साथ बैठकर बिना किसी झिझक के देख सकें।
ये भी पढ़ें: फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
मुख्य भूमिका के तौर पर फिल्म कॉफी विद डी से शुरुआत करने से पहले उन्होंने प्यार तो होना ही था, अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, जिला गाजियाबाद, गब्बर इज बैक और बागी जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है।
Sunil grover birthday life journey from radio mirchi sudarshan to dr mashoor gulati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMमहिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














