Suniel Shetty: सुनील शेट्टी नहीं भूल पाए हैं अमेरिका में हुई जलालत, पुलिस ने समझा था संदिग्ध
Suniel Shetty On US Police Behaviour: सुनील शेट्टी ने बताया कि अमेरिका में हुई जलालत को भूल नहीं पाए हैं, उन्हें आज भी याद है फिल्म कांटे की शूटिंग के दौरान उन्हें संदिग्ध समझकर पकड़ लिया गया था।
- Written By: अनिल सिंह
सुनील शेट्टी को अमेरिका में पुलिस ने समझ लिया था संदिग्ध
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने खुद से जुड़ा खुलासा किया है और बताया है कि अमेरिका में एक बार उनकी बेइज्जती हुई थी, उस जलालत को आज भी नहीं भूल पाए हैं। अमेरिका पुलिस ने उन्हें संदिग्ध समझकर गिरफ्तार कर लिया था। उनके कनपटी पर बंदूक थी और हाथों में हथकड़ी। वह खुद को अपराधी जैसा महसूस कर रहे थे जबकि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया था।
इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया अमेरिका में 9/11 आतंकवादी हमला हुआ था, हम उसी के आसपास कांटे फिल्म की शूटिंग लॉस एंजेलिस में कर रहे थे। तब कई लोगों को शक की नजर से देखा जा रहा था, इसी वजह से उनके साथ भी एक ऐसी घटना हुई, जो वह कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्हें पुलिस में संदिग्ध समझकर पकड़ लिया था। पुलिस ने हथकड़ी भी पहना दी थी। सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें घटना आज भी याद है, वह उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss House में ईशा सिंह को हुआ था Hallucination, बिग बॉस के घर में दिखते हैं भूत?
सम्बंधित ख़बरें
Trump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
फिर लगेगा महंगाई का झटका, ईरान पर अमेरिकी हमले से होर्मुज में बढ़ा संकट; तेल और गैस की कीमतों पर ज्यादा असर
US Iran War: ईरान पर ट्रंप का बड़ा प्रहार! जहां दफनाए जाएंगे खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज
Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- Pregnant Bollywood Actress: कियारा अडवाणी ही नहीं 2025 में मां बनेंगी ये एक्ट्रेसेस
सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि पुलिस ने उनके कनपटी पर बंदूक रख दी थी और हाथों में हथकड़ी पहना दिया था। दरअसल सुनील शेट्टी ने होटल में काम करने वाले एक शख्स को चाबी लाने का इशारा किया, जिसे उसने गलत समझ लिया। उसके बाद पुलिस बुलाई गई और सुनील शेट्टी को पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कुछ वक्त के बाद फिल्म प्रोडक्शन टीम के लोगों ने और होटल के मैनेजर में पुलिस को बताया कि यह बॉलीवुड के एक्टर हैं, तब जाकर पुलिस ने सुनील शेट्टी को छोड़ दिया। वरना सुनील शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
