Pregnant Bollywood Actress: कियारा अडवाणी ही नहीं 2025 में मां बनेंगी ये एक्ट्रेसेस

Pregnant Actress: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुशखबरी सुना दी है, सिर्फ कियारा ही नहीं 2025 में कई एक्ट्रेसेस मां बनने वाली है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन का नाम शामिल है।
Bollywood Actress To Be Mom In 2025
कियारा अडवाणी ही नहीं, आथिया-इलियाना-इशिता भी हैं प्रेग्नेंट
Published on
Updated on

Bollywood Actress To Be Mom In 2025: कियारा आडवाणी की प्रेगनेंसी की ऑफिशल अनाउंसमेंट चर्चा में बनी हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर नया मेहमान आने वाला है। लेकिन सिर्फ कियारा आडवाणी ही नहीं हैं जो साल 2025 में मां बनेगी बल्कि कई और एक्ट्रेस के घर में किलकारी गूंजने वाली है। इस लिस्ट में इशिता दत्ता, इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी का नाम शामिल है।

28 फरवरी साल 2025 शुक्रवार के दिन कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक कोलैब पोस्ट शेयर किया जिसमें दोनों ने साथ में अपने हाथ में बेबी शॉक्स रखा हुआ था जो कियारा की प्रेगनेंसी का ऑफिशल अनाउंसमेंट बन गया। साल 2023 में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधे थे और शादी के करीब 2 साल बाद कियारा आडवाणी की प्रेगनेंसी का ऐलान हुआ है। कुछ दिन पहले ही दोनों ने अपनी शादी के एनिवर्सरी का जश्न मनाया था और अब प्रेगनेंसी अनाउंस की है। शादी से पहले करीब 2 से 3 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था।

कियारा आडवाणी की प्रेगनेंसी से पहले अथिया शेट्टी के प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट की गई थी, केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। करीब 15 हफ्ते पहले कपल में कोलैबोरेशन पोस्ट के जरिए प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट की थी और बताया था कि वह 2025 में नन्हे मेहमान को अपने घर में वेलकम करेंगे। अथिया शेट्टी के अलावा इशिता दत्ता भी सोशल मीडिया पर गुड न्यूज़ की अनाउंसमेंट कर चुकी है। इशिता दत्ता दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 2025 में ही उनके भी घर में किलकारी गूंजेगी। इलियाना डीक्रूज भी फिर से मां बनने वाली हैं। साल 2025 में उनके भी घर किलकारी गूंजेगी। कुछ समय पहले ही उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिससे लोगों ने यह अंदाजा लगाया था कि वह प्रेग्नेंट हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com