-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Suniel Shetty Reacted On Paresh Rawal Return In Hera Pheri 3
हां अब फाइन ट्यूनिंग हो गई… परेश रावल की वापसी पर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट
- Written By: स्नेहा मौर्या
हेरा फेरी 3 लंबे वक्त से सुर्खियों में है, लेकिन अब बाबू भैया की वापसी से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इसी बीच परेश रावल के लौटने पर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है, तो आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

सुनील शेट्टी और परेश रावल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का पार्ट 3 एक बार फिर दर्शकों को हंसी का फुल डोज देने के लिए तैयार है। लंबे समय से हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है, लेकिन परेश रावल के फिल्म से अलग होने की खबर ने लोगों को थोड़ी निराशा में डाल दिया था। हालांकि अब खुद परेश रावल ने इस पर मुहर लगा दी है कि वो फिल्म का हिस्सा होंगे।
एक हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू में परेश रावल ने इस बात की पुष्टि की कि हेरा फेरी 3 में उनकी वापसी हो रही है। उन्होंने कहा, “कॉन्ट्रोवर्सी जैसी कोई बात नहीं थी। जब कोई चीज लोगों को बहुत पसंद आती है, तो हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम और भी सावधानी से काम करें। बस कुछ चीजों पर आपसी समझ बनानी होती है, जो अब हो चुकी है।”
फिल्म से जुड़े बदलावों को लेकर परेश रावल पहले थोड़े अनकंफर्टेबल थे, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि सब कुछ ठीक हो गया है और वो फिर से बाबू भैया के किरदार में नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘फोर्स 3’ की शूटिंग के बीच पढ़ाई में भी अव्वल रहने की तैयारी, हर्षवर्धन राणे का अनुशासन देख फैंस हुए प्रभावित
धनुष और मृणाल ठाकुर के रिश्ते को लेकर नई चर्चा, डेटिंग की अफवाहों के बीच ब्रेकअप की खबरों ने बटोरी सुर्खियां
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की धमाकेदार वापसी, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी पहले एपिसोड की खास मेहमान
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की प्री-वेडिंग पार्टी में छाए शाहरुख खान, ‘कोई मिल गया’ पर डांस कर लूट ली महफिल
बाबू भैया की वापसी पर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट
ऐसे में जब इस खबर पर सुनील शेट्टी से रिएक्शन मांगा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं भी सुन रहा हूं कि फाइन ट्यूनिंग हो चुकी है। अब फिल्म रिलीज होने के बाद ही बात करूंगा, उससे पहले कुछ नहीं कहूंगा।” सुनील ने यह भी बताया कि हेरा फेरी 3 एक फैमिली एंटरटेनर होगी जैसी कि इसके पिछले दो भाग थे।
उन्होंने आगे कहा कि “यह वही फिल्म है जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठकर बिना किसी हिचक के देख सकते हैं। इसमें कोई ऐसा कंटेंट नहीं होगा जो आपको शर्मिंदा करे। बस खुलकर हंसना है।”
ये भी पढ़ें- लंदन की सड़क पर ‘बम बम’ गाने पर थिरकीं प्रियंका चोपड़ा, निक ने शेयर किया VIDEO
परेश रावल का वर्कफ्रंट
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो परेश रावल आखिरी बार ‘द स्टोरी टेलर’ में दिखे थे, जहां उन्होंने एक बंगाली कहानीकार का किरदार निभाया था। आने वाले समय में उनके पास ‘निकिता रॉय’, ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘अजेय’, ‘थामा’ जैसी कई फिल्में हैं। वहीं, सुनील शेट्टी हाल ही में ‘केसरी वीर’ में नजर आए थे, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
फिलहाल हेरा फेरी 3 के साथ एक बार फिर अक्षय, सुनील और परेश की तिकड़ी पर्दे पर हंसी का तूफान लाने के लिए तैयार है, और फैंस बेसब्री से इस ब्लॉकबस्टर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
Suniel shetty reacted on paresh rawal return in hera pheri 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPSC CSE Mains 2026 के लिए आवेदन शुरू, प्रीलिम्स पास उम्मीदवार 28 जून तक भरें DAF
Jun 20, 2026 | 08:14 PMमथुरा में गोवर्धन चौराहे पर जेसीबी खुदाई के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी
Jun 20, 2026 | 08:10 PMकई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PMWeekly Horoscope 21 से 27 जून 2026: कर्क राशि में महागोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल
Jun 20, 2026 | 07:52 PMबंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाना…पश्चिम बंग दिवस पर PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, जानें क्या कुछ कहा?
Jun 20, 2026 | 07:51 PMमुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Jun 20, 2026 | 07:49 PMचक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
Jun 20, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














