एक बार फिर पुराने अंदाज में दिखाई देंगे Akshay Kumar, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, जानें पूरी अपडेट

Akshay Kumar एक बार फिर निर्देशक अनीस बज़्मी के साथ नई कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों करीब 15 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट हो चुका है।
Akshay Kumar New Movie Anees Bazmee Comedy Film Welcome Director
अक्षय कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भूत बंगला’ के निर्देशक प्रियदर्शन के साथ धमाल तो कर ही चुके है। अब खिलाड़ी अक्षय अपनी आने वाली फिल्म को लेकर फिर से चर्चा में हैं। अपनी आने वाली फिल्म को लेकर अक्षय ने एक पुराने डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है।

पिछले महीने रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला को दर्शकों ने काफी सराहा था। बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर  250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अपनी इस फिल्म के लिए अक्षय ने एक पुराने डायरेक्टर के साथ 16 साल बाद हाथ मिलाया था। अक्षय ने 15 साल पहले भी इस आने वाली फिल्म के डायरेक्टर के साथ की सारी हिट फिल्में दी थी।

किस फेमस डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ

अक्षय कुमार ने जिस फिल्म डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है। उसका नाम है अनीस बज्मी। अक्षय कुमार और अनीस बज्मी दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी है। जिसमें ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’ जैसे फिल्में शामिल है। बता दें कि आखिरी बार दोनों ने साल 2011 में आई फिल्म थैंक्यूं में साथ मिलकर काम किया था। जिसके बाद इन दोनों की कोई साथ में फिल्म नहीं आई। लेकिन अब एक बार फिल्म अक्षय और अनीस की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।

अक्षय की आने वाली फिल्म पर बड़ा अपडेट

जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार और अनीस बज्मी एक साथ फिर एक कॉमेडी मूवी पर काम करने वाले है।खबरों की मानें तो अभी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन मेकर्स की माने तो फिल्म का बड़ा हिस्सा अब तक शूट हो चुका है। वहीं इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अनीस बज्मी का प्लान मई तक पूरा करने का है।

कब होगी अक्षय की आने वाली फिल्म रिलीज

खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार की ये फिल्म इस साल दिसंबर तक रिलीज हो सकती है। मेकर्स के अनुसार इस फिल्म में कॉमेडी का भरपूर तड़का मिलेगा। बता दें कि फिल्म टीम ने एक होली का गाना भी शूट किया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भी ‘भूत बंगला’ मूवी की तरफ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी। ये तो फिल्म की रिलीजिंग के बाद ही पता चलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com