- Hindi News »
- Entertainment »
- Sukumar Birthday Salute To Exceptional Director Of Pushpa 2
सुकुमार बर्थडे: पुष्पा 2 की सफलता के लिए बेमिसाल निर्देशक को सलाम, रश्मिका ने भी दी बधाई
अल्लू अर्जुन स्टारर "पुष्पा 2" की सफलता के साथ एक नए माइलस्टोन पर पहुंचे सुकुमार। रश्मिका मांदाना ने निर्देशक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सुकुमार की फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ₹1831 करोड़ की कमाई की।
- Written By: अदिति भंडारी

सुकुमार बर्थडे: पुष्पा 2 की सफलता के लिए बेमिसाल निर्देशक को सलाम, रश्मिका ने भी दी बधाई
मुंबई: सुकुमार भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक है। साथ ही आज के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी सफलता और भी खास हो गई है, खासकर “पुष्पा 2: द रूल” की बड़ी कामयाबी के साथ। इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन हिंदी में 70 करोड़ का कलेक्शन किया था। जो अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक है। फिलहाल, फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार ₹1831 करोड़ की कमाई कर ली है।
निर्देशक के जन्मदिन पर फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मांदाना ने भी इंस्टाग्राम में एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने निर्देशक की एक फोटो शेयर की है जिसमें निर्देशक रश्मिका को सोते हुए देख रहे है। एक्ट्रेस ने फोटो में लिखा है, हैप्पी बर्थडे सर, मैं आपको याद करती हुं। मेरे पास आपकी ज्यादा फोटो नहीं है। पर मुझे इस फोटो से प्यार है क्योंकि ये आप है।
यहां देखे पोस्ट-
सम्बंधित ख़बरें
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
Rashmika Mandanna Gift: रश्मिका मंदाना को 30वें जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, पिता ने गिफ्ट किया ‘सेरेनिटी’ बंगला
Ranabaali की कहानी में छिपी है असली इतिहास की झलक, डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने किया खुलासा
रश्मिका के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा का खास तोहफा, ‘राणाबली’ की अनसीन झलक शेयर
रश्मिका मंदाना पोस्ट (सौ. इंस्टाग्राम)
सुकुमार भले ही फिल्म की ओपनिंग नंबरों का श्रेय न लें, लेकिन जिस तरह से फिल्म ने अपनी ओपनिंग के जबरदस्त आंकड़ों को बनाए रखा है, वह उनकी सफलता को बखूबी दिखाता है। भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी हाउसफुल शोज़ के साथ, सुकुमार ने इस आइकॉनिक फ्रेंचाइज़ के दूसरे पार्ट के लिए जबरदस्त क्रेज़ और उत्साह पैदा कर दिया है। उनकी शानदार कहानी कहने की कला और अनोखी सोच लगातार इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड सेट कर रही है, जिससे उनका नाम सिनेमा के जीनियस के तौर पर और मजबूत हो गया है।
सुकुमार की बेमिसाल काबिलियत हर सीन में झलकती है, जिसने हर फ्रेम को बड़ा और यादगार बना दिया। सुकुमार की विजनरी सोच ने हर किरदार को गहराई और मजबूत बनाया है, चाहे वह अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हों या फहाद फासिल हों। सुकुमार ने एक्शन सीक्वेंस से लेकर इमोशनल कहानी तक, हर पहलू में कमाल दिखाया है।
सुकुमार एक सजग और समझदार लेखक हैं, जिन्होंने हमेशा दिलचस्प कहानियां लिखी हैं। एक लेखक के रूप में, उन्हें गुडिपति वेंकटचलम, यंदामूरी वीरेंद्रनाथ और यड्डनापुड़ी सुलोचना रानी की रचनाओं से प्रेरणा मिली है। उनकी लिखाई में इन लेखकों का असर साफ दिखता है।उनकी लिखाई बाकी फिल्मों से बिलकुल अलग है। हीरो के दिखने का तरीका हो या विलेन की एंट्री, उनके हर किरदार की अपनी एक खास बात होती है। यकीन मानिए, वो आज के सबसे बढ़िया लेखक हैं।
दर्शक सुकुमार की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, यह जानने के लिए कि वह इस नए माइलस्टोन को कैसे पार करेंगे। सुकुमार की विजनरी कहानी कहने की कला और उनका अनोखा हुनर दर्शकों में भारी उत्साह पैदा कर चुका है, और उन्हें सिनेमा का असली मास्टर बना दिया है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Sukumar birthday salute to exceptional director of pushpa 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














