- Hindi News »
- Entertainment »
- Sudha Kongara Expressed Grief Over Demise Of Producer Mano Akkineni Shared Old Picture
सुधा कोंगरा ने निर्माता मनो अक्किनेनी के निधन पर जताया शोक, सलमान खान की ‘क्रेजी फैन गर्ल्स’ वाली शेयर की पुरानी तस्वीर
19 जनवरी को तमिल निर्माता मनो अक्किनेनी का निधन हो गया है। ऐसे में निर्देशक सुधा कोंगरा ने अपने 'पहले निर्माता और सबसे अच्छे दोस्त' के साथ एक पुरानी तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। जिसमें सलमान खान भी हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सुधा कोंगरा ने निर्माता मनो अक्किनेनी के निधन पर जताया शोक (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: तमिल फिल्म निर्माता मनो अक्किनेनी का 19 जनवरी को चेन्नई में निधन हो गया। लेकिन उनके मौत की अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उनकी दोस्त, निर्देशक सुधा कोंगरा ने इंस्टाग्राम और एक्स पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने एक भावपूर्ण नोट भी लिखा है।
दरअसल, सुधा ने सलमान खान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने मनो अक्किनेनी के साथ बिताए पलों को याद किया है। सुधा ने 2010 में विष्णु विशाल और श्रीकांत के साथ अपनी पहली फिल्म द्रोही में मनो के साथ काम किया था। इसी बीच निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर शोक जताते हुए सलमान की ‘क्रेजी फैन गर्ल्स’ के रूप में अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। साथ ही उन्होंने लिखा कि “मेरे पहले निर्माता और मेरे सबसे अच्छे दोस्त। RIP मनो अक्किनेनी। आप ऊपर के सितारों के बीच भी उतने ही चमकें, जितने आप इस धरती पर चमकते थे।”
‘मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी’
उन्होंने आगे लिखा कि, “मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी। तुमने हमेशा मेरे पहले कट देखे हैं और मेरे पहले दर्शक रहे हो। आज मैं जो फिल्म कर रही हूं, वह मैं तुम्हें समर्पित करती हूं मनो, क्योंकि मैं जानती हूं कि तुम सिनेमा, सिनेमा और सिनेमा के सबसे बड़े प्रेमियों में से एक के रूप में मेरी हर हरकत पर नज़र रखोगे। दो पागल प्रशंसक लड़कियां 2008, पनवेल।” हालांकि, शेयर की गई इस तस्वीर में मनो और सुधा मुंबई में सलमान के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार, धोखा और बदले की कहानी लेकर आई डकैत, ट्रेलर में दिखा अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर का इमोशनल सफर
NMACC में रणवीर सिंह का जलवा, नीता अंबानी संग ‘गल्लां गूड़ियां’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO
Toaster Trailer 2026: एक टोस्टर ने बना दिया खूनी! राजकुमार राव का अजीबोगरीब अवतार देख चौंक जाएंगे आप
Netflix पर छाई 8 एपिसोड की ये कोर्टरूम ड्रामा, रिलीज होते ही Top 10 में मारी धमाकेदार एंट्री
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मनो का फिल्मों में योगादान
मनो ने अपने करियर के दौरान तीन तमिल फिल्मों में योगदान दिया था। जिसमें अजित कुमार की किरीदम, माधवन की 13बी और द्रोही शामिल हैं। साथ ही 2020 में सूर्या-स्टारर सोरारई पोटरू की सफलता के बाद, सुधा ने अक्षय कुमार को मुख्य भूमिका में लेकर हिंदी में फिल्म बनाई। सरफिरा टाइल से रीमेक 2024 में रिलीज हुई थी और इसे गुनगुना प्रतिक्रिया मिली थी। 2020 में, उन्होंने प्राइम वीडियो के पुथम पुधु कलई के लिए इलामाई इधो इधो सेगमेंट और नेटफ्लिक्स के पावा कढ़ाइगल के लिए थंगम का भी निर्देशन किया। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म में शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में होंगे, उनके साथ तमिल डेब्यू में रवि मोहन, अथर्व और श्रीलीला भी होंगे।
Sudha kongara expressed grief over demise of producer mano akkineni shared old picture
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्यार, धोखा और बदले की कहानी लेकर आई डकैत, ट्रेलर में दिखा अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर का इमोशनल सफर
Apr 04, 2026 | 04:33 PM‘चुप कराया गया हूं…’ पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन, राघव चड्ढा को मिला साली साहिबा का खुला समर्थन
Apr 04, 2026 | 04:32 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP में 4 MLC सीटों के लिए लामबंदी शुरू, किसका कटेगा टिकट और किसे मिलेगा मौका?
Apr 04, 2026 | 04:22 PM‘यह इजरायल की चाल है…’, सऊदी में US एंबेसी पर ड्रोन हमले ने ट्रंप की उड़ाई नींद, ईरान ने झाड़ा पल्ला
Apr 04, 2026 | 04:21 PMघायल हूं इसलिए घातक हूं…Raghav Chadha ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, खोली AAP की पोल; कही यह बड़ी बात
Apr 04, 2026 | 04:06 PMCSK के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज को भी छोड़ा पीछे
Apr 04, 2026 | 04:02 PMNMACC में रणवीर सिंह का जलवा, नीता अंबानी संग ‘गल्लां गूड़ियां’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO
Apr 04, 2026 | 03:58 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












