Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anil Kapoor Subedar: ‘सूबेदार’ की सफलता पर बोलीं विद्या बालन, अनिल कपूर के समर्पण की जमकर की तारीफ

Subedar को लेकर विद्या बालन ने अनिल कपूर के समर्पण की तारीफ की। उन्होंने राधिका मदान और अन्य कलाकारों के अभिनय को भी सराहा, जिससे फिल्म को दर्शकों के बीच शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Mar 18, 2026 | 02:50 PM

विद्या बालन और अनिल कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vidya Balan Reaction: हाल ही में रिलीज हुई एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। फिल्म की कहानी, दमदार एक्शन और कलाकारों के शानदार अभिनय ने लोगों का ध्यान खींचा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने भी फिल्म की जमकर सराहना की है और खासतौर पर अनिल कपूर के समर्पण की तारीफ की है।

विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में फिल्म सूबेदार का पोस्टर साझा किया। इसके साथ उन्होंने अनिल कपूर के अंदाज में फिल्म को ‘झक्कास’ बताया। अभिनेत्री ने लिखा कि अनिल कपूर हर फिल्म में इतना समर्पण कैसे लाते हैं, यह वाकई काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि अनिल हमेशा अपने अभिनय से दर्शकों को चौंका देते हैं और हर बार कुछ नया लेकर आते हैं।

स्टारकास्ट की भी सराहना

विद्या ने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के काम की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने राधिका मदान के किरदार को बड़ी गुंडी बताते हुए कहा कि उनका अभिनय बेहद प्रभावशाली है। वहीं मोना सिंह के किरदार को बड़ी शैतान कहते हुए उनके काम की भी सराहना की। इसके अलावा विद्या ने फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म में जिस तरह से एक्शन और भावनाओं का मिश्रण दिखाया गया है, वह बेहद शानदार है और दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहता है।

सम्बंधित ख़बरें

है जवानी तो इश्क होना है को मिला टॉक्सिक के पोस्टपोन होने का फायदा, जानें Varun Dhawan की फिल्म की रिलीज डेट

मुकेश खन्ना ने Ranveer Singh को ‘शक्तिमान’ के लिए किया खारिज, बोले- चेहरे पर नहीं दिखती पॉजिटिविटी

Dhurandhar Japan Collection: धुरंधर अब जापान में 7 जुलाई को होगी रिलीज, क्या RRR का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म

Toxic Release Update: यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट फिर टली, 4 जून को नहीं आएगी फिल्म, ग्लोबल प्लानिंग बनी वजह

फिल्म की कहानी

फिल्म सूबेदार की कहानी एक सेवानिवृत्त फौजी सूबेदार अर्जुन मौर्या के इर्द-गिर्द घूमती है। यह किरदार अनिल कपूर ने निभाया है। कहानी में वह अपनी बेटी के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करता है और साथ ही इलाके में फैले अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म में राधिका मदान सूबेदार की बेटी श्यामा के किरदार में नजर आती हैं। उनका किरदार भावनात्मक रूप से टूटा हुआ है, लेकिन बाहर से बेहद मजबूत और साहसी दिखाई देता है। इस जटिल भूमिका को राधिका ने काफी प्रभावी तरीके से निभाया है।

ये भी पढ़ें- TV TRP Report: ये रिश्ता क्या कहलाता है बना नंबर 1, नागिन 7 की जबरदस्त छलांग, नए शोज का रहा जलवा

दर्शकों को पसंद आ रही फिल्म

फिल्म में आदित्य रावल और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने ही फिल्म के एक्शन सीन्स और इमोशनल कहानी की तारीफ की है। कुल मिलाकर सूबेदार एक ऐसी फिल्म बनकर सामने आई है, जिसमें दमदार अभिनय, मजबूत कहानी और शानदार निर्देशन का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। यही वजह है कि फिल्म का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और यह चर्चा का विषय बनी हुई है।

Subedar movie review anil kapoor vidya balan reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2026 | 02:50 PM

Topics:  

  • Anil Kapoor
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Vidya Balan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.