Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जी रिश्ते अवार्ड्स 2024 में सृति-अर्जित और अर्जुन-निक्की ने दिखाया अपना रोमांटिक अंदाज!

  • Written By: सुनीता पांडे
Updated On: Nov 15, 2024 | 01:08 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अपनी दिलचस्प कहानियों और दमदार किरदारों के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के बाद ज़ी टीवी एक बार फिर अपने सालाना जलसे ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स के साथ दर्शकों के दिलों में उतर जाने को तैयार है। साल दर साल इस भव्य समारोह में एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, क्रिएटिव टीम्स और टेक्नीशियन्स के बेहतरीन काम को सम्मानित करके उन गहरे रिश्तों का जश्न मनाया जाता रहा है, जो दर्शकों और उनके पसंदीदा टीवी किरदारों के बीच बन गया है।

चूंकि होली का त्यौहार भी करीब है, तो ऐसे में परिवारों के साथ होली मनाने के लिए ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स से बेहतर मंच और क्या हो सकता है? तो आप भी रंगों के गुबार से सराबोर होने के लिए तैयार हो जाइए जहां ज़ी कुटुंब शानदार परफॉर्मेंस, दिलचस्प नोक-झोंक और हल्की-फुल्की शरारतों से भरी एक शानदार शाम के साथ पारिवारिक रिश्तों का जश्न मनाने एक साथ आ रहा है क्योंकि – बुरा ना मानो फैमिली है!

जश्न की इस रात में दर्शक अपने चहेते सितारों को धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के साथ मंच पर धूम मचाते देखेंगे। जहां ‘पहले भी मैं’ और ‘फितूर‘ जैसे दिल छू लेने वाले गानों पर शिव-शक्ति (अर्जुन बिजलानी और निक्की शर्मा) की दिलकश परफॉर्मेंस आपको हैरान कर देगी, वहीं ‘मेरी जान‘ और ‘पसूरी‘ जैसे गानों पर विराट-अमृता (अर्जित तनेजा और सृति झा) की रोमांटिक परफॉर्मेंस और आकर्षक केमिस्ट्री माहौल में गर्मी बढ़ा देगी।

सम्बंधित ख़बरें

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ‘अवैध हिरासत’ याचिका पर सुनवाई से इनकार

जलगांव में मधुमक्खी पालन पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों की आय बढ़ाने का प्राकृतिक साधन

मीरा-भाईंदर मनपा की पहली आमसभा 18 फरवरी को, नामकरण से क्लस्टर योजना तक गरमाएंगे मुद्दे

एक नहीं…बांग्लादेश में चलेगी दो सरकार! ‘शैडो कैबिनेट’ बनाने में जुटा जमात, तारिक पर लगाम लगाने की तैयारी

अर्जुन बिजलानी ने कहा, ‘‘मैं अपनी परफॉर्मेंस को लेकर बेहद उत्साहित हूं और यह ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स में मेरी पहली परफॉर्मेंस होगी। हमने इस डांस के लिए बहुत मेहनत की है और तीन-चार दिनों तक इसकी रिहर्सल की है। मैं और शक्ति दो गानों पर परफॉर्म करेंगे और यह हमारे सभी फैंस के लिए वाकई एक स्पेशल रोमांटिक एक्ट होगा। उम्मीद है आप सभी को यह पसंद आएगी।‘‘

जहां दोनों एक्ट्स निश्चित तौर पर आपके दिलों पर छा जाएंगे, वहीं थोड़ा इंतजार कीजिए और डेन्यूब प्रॉपर्टीज़ ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स में ग्लैमर से भरी इस झिलमिलाती शाम और एक से बढ़कर एक जोरदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो जाइए। देखिए ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स‘ का शानदार जश्न, 10 मार्च को शाम 7 बजे सिर्फ ज़ी टीवी पर।

Sriti arjit and arjun nikki showed their romantic style at zee rishtey awards 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2024 | 02:48 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.