Spider Man Movie: टॉम हॉलैंड ने एक बार फिर जीता दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन हो रहे वायरल
Spider Man Brand New Day Review: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
स्पाइडर मैन एक्स रिव्यू (सौ. सोशल मीडिया )
Spider Man Brand New Day X Review: मार्वल स्टूडियोज की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे ने रिलीज होते ही दर्शकों के मन में जगह बना ली है। फिल्म को देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स दिया।
स्पाइडर मैन की इस नई सीरीज को लेकर फैंस और क्रिटिक्स के रिएक्शन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि शुरुआत में इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा पसंद किया जा रहा था, लेकिन कुछ ऑडियंस ऐसी भी है जिसने फिल्म को लेकर आसहमति भी जतायी है।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म को लेकर तरह-तरह के रिस्पॉन्स देखने के लिए मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, विजुअल्स और डायरेक्शन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं, तो कुछ यूजर्स का मानना है कि ये फिल्म स्पाइडर मैन सीरीज की फिल्म ही नहीं लग रही है। हालांकि कई पोस्ट ऐसी भी हैं, जिसमें फिल्म की कहानी की रफ्तार और प्रसेंटेशन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey: जन नायकन के शानदार परफॉर्मेंस से फिसली द ओडिसी, 13वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
रामायण का ट्रेलर देखने के बाद आदिपुरुष को लेकर भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Jana Nayagan BO Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी जन नायकन, 150 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
YRKKH Spoiler: 18 साल की होती ही प्यार के नशे में डूबेगी मायरा, अरमान-अभिरा की बढ़ जाएगी टेंशन
I just watched Spider-Man: Brand New Day today and here’s what I got to say: WHY DOESN’T IT FEEL LIKE A SPIDER-MAN MOVIE??????#SpiderMan #BrandNew #BrandNewDay pic.twitter.com/Ap6sZQG14L — JBond (@jbondwagon) July 29, 2026
टॉम हॉलैंड की जमकर हो रही तारीफ
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की सबसे खास बात है फिल्म के मेन लीड टॉम हॉलैंड ने क्रिटिसीज्म के बाद भी अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना दिया है। फैंस का कहना है कि टॉम ने पीटर पार्कर के इमोशनल स्ट्रगल और अकेलेपन को बखूबी तरीके से प्रस्तुत किया है। कई फैंस का मानना है कि ‘नो वे होम’ के बाद उनके किरदार का विकास इस फिल्म में स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ता है और कॉमिक्स के स्पाइडर-मैन की झलक भी देखने को मिलती है।
#SpiderMan Brand New Day is a mixed bag. It evokes the very best and the very worst of Sam Raimi’s Spider-Man trilogy. The first 20 minutes are quintessential comic book Spidey and do for Spider-Man what the first 20 minutes of Matt Reeves’ The Batman did for Batman. The film… pic.twitter.com/Ou2HbF3Wlh — The HoloFiles – Movie/TV News & Reviews (@theholofiles) July 28, 2026
4 साल बाद की कहानी
इस फिल्म की कहानी में स्पाइडर मैन: नो वे होम के 4 साल बाद की घटनाओं को दिखाया गया है। इस फिल्म के पिछले भाग की एंडिंग में हमने देखा था कि पीटर पार्कर डॉक्टर स्ट्रेंज से रिक्वेस्ट करके ऐसा कुछ करने के लिए कहते है, जिससे दुनिया पीटर पार्कर की पहचान को भूल जाए। नई फिल्म में पीटर एक सामान्य और अकेली जिंदगी जीने की कोशिश करता है, लेकिन परिस्थितियां उसे एक बार फिर नई चुनौतियों का सामना करने पर मजबूर कर देती हैं।
ये भी पढ़ें :- The Odyssey: जन नायकन के शानदार परफॉर्मेंस से फिसली द ओडिसी, 13वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
दर्शकों की राय बंटी, लेकिन चर्चा तेज
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे को लेकर फिलहाल दर्शकों की राय दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आ रही है। जहां बड़ी संख्या में फैंस फिल्म को टॉम हॉलैंड की अब तक की बेहतरीन परफॉर्मेंस बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसकी कहानी और प्रस्तुति को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि इतना तय है कि रिलीज के साथ ही फिल्म ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है और आने वाले दिनों में इसका प्रदर्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बनी रहेगी।
