Spider-Man 4 Collection Day 5: पहले सोमवार भी नहीं थमा तूफान, 300 करोड़ क्लब में एंट्री से बस दो कदम दूर
Spider Man 4 Collection: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड रही है। रिलीज के 5वें दिन मंडे टेस्ट पार करते हुए फिल्म 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
- Written By: यति सिंह
फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Spider Man 4 Collection Box Office Day 5: हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ का क्रेज भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 30 जुलाई को देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन से कमाई के मामले में नए आयाम स्थापित करना शुरू कर दिया था। टॉम हॉलैंड स्टारर यह फिल्म थियेटर्स में लगातार दर्शकों को लुभाने में सफल साबित हो रही है। वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने मंडे टेस्ट में भी अपनी पकड़ मजबूती से बनाए रखी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार को देखकर साफ लग रहा है कि यह बहुत जल्द 300 करोड़ रुपये के बड़े क्लब में शामिल हो जाएगी।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। पहले ही दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और फिल्म ने 60.60 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग के साथ अपना सफर शुरू किया। दूसरे दिन कामकाजी समय होने के बावजूद दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ और फिल्म ने 49.35 करोड़ रुपये जुटाकर महज़ दो दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके बाद वीकेंड की शुरुआत होते ही टिकट खिड़की पर कमाई का नया तूफान आ गया। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 70.25 करोड़ रुपये दर्ज हुए।
वीकेंड के बाद मंडे टेस्ट में ऐसा रहा प्रदर्शन
रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया और चौथे दिन 77.75 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही फिल्म ने 4 दिनों के भीतर ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी बरकरार विजय का क्रेज, ताबड़तोड़ कमाई जारी
Rashami Desai Career: उतरन की तपस्या से घर-घर में छाईं रश्मि देसाई, भोजपुरी से बॉलीवुड तक छोड़ी छाप
Birthday Special: डिप्रेशन, हैरेसमेंट और फिर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन! शमा सिकंदर ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
मेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
हालांकि वर्किंग डे की शुरुआत होने के कारण 5वें दिन यानी पहले सोमवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। वीकडेज में गिरावट आना स्वाभाविक माना जाता है, इसके बावजूद फिल्म ने दोहरे अंक में शानदार कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म ने 23.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी।
भारतीय भाषाओं के बाजार में फिल्म की छप्परफाड़ कमाई
अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ का कुल नेट कलेक्शन 281.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद अंग्रेजी भाषा में किया जा रहा है, जहां से इसे 154.35 करोड़ रुपये की कमाई हासिल हुई है।
वहीं हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी इसका जादू बरकरार है और हिंदी डब ने 100.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अंग्रेजी और हिंदी के अलावा यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी प्रदर्शित हुई है, जहां इसे स्थानीय दर्शकों का बेहतरीन समर्थन मिल रहा है।
हॉलीवुड दिग्गजों की दमदार मौजूदगी और निर्देशन का जादू
डेस्टिन डेनियल क्रेटन के कुशल डायरेक्शन में बनी यह फिल्म न केवल बेहतरीन एक्शन सान से भरी है, बल्कि इसमें भावनाओं का भी सुंदर समावेश देखने को मिलता है।
वहीं हाल ही में रिलीज हुई दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भी तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद लगातार कमाई कर रही है।
