Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनू निगम की कन्नड़ विवाद पर बढ़ी मुश्किलें, बंगलूरू पुलिस दर्ज करेगी बयान

सोनू निगम ने अपने बंगलूरू कॉन्सर्ट के दौरान कन्नड़ भाषा पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उन पर एफआईआर की गई। बीते दिन उन्हें कोर्ट ने राहत देते हुए कहा था कि उन पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 18, 2025 | 02:51 PM

सोनू निगम की कन्नड़ विवाद पर बढ़ी मुश्किलें

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: प्रसिद्ध गायक सोनू निगम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में बंगलूरू में हुए उनके एक कॉन्सर्ट के दौरान कन्नड़ भाषा पर की गई कथित टिप्पणी ने उन्हें कानूनी पचड़े में डाल दिया है। अब खबर है कि बंगलूरू पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है और जल्द ही सोनू निगम का बयान दर्ज किया जाएगा।

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर और दो अन्य अधिकारी इस कार्यवाही के लिए मुंबई में हैं। बताया जा रहा है कि बयान दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ की जाएगी और रविवार को पूछताछ संभव है। बंगलूरू में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ दर्शकों ने सोनू निगम से कन्नड़ भाषा में गाना गाने की अपील की थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू निगम ने यह अनुरोध ठुकरा दिया और कुछ दर्शकों के व्यवहार को अशिष्ट बताया। उन्होंने इस घटना की तुलना पहलगाम आतंकी हमले से करते हुए तीखा बयान दिया, जो स्थानीय लोगों को नागवार गुजरा। इसके बाद सोनू निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और सोशल मीडिया पर भी उन्हें तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

‘धुरंधर 2’ में इस एक्टर की हुई एंट्री! क्या यही हैं ‘बड़े साहब’, 27 किरदारों की लिस्ट से खुला राज?

होली से पहले ही छा गईं अक्षरा सिंह, वरुण शर्मा संग ‘होली पे चले गोली’ ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

क्रश को इम्प्रेस करने गए थे अक्षय कुमार, पड़ोसियों ने कर दी पिटाई; व्हील ऑफ फॉर्च्यून में सुनाया मजेदार किस्सा

थिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात

हालांकि गायक ने बाद में सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि उनका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भाषा या संस्कृति के खिलाफ नहीं हैं। हाल ही में कर्नाटक हाई कोर्ट ने सोनू निगम को अंतरिम राहत देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन अब पुलिस द्वारा बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होने से यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है।

ये भी पढ़ें- ज्योति मल्होत्रा पर रूपाली गांगुली का बड़ा बयान, बोलीं- देशद्रोहियों को नहीं बख्शा जाना चाहिए

सोनू निगम ने 1992 में टीवी शो ‘तलाश’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बॉर्डर’ का ‘संदेशे आते हैं’, ‘परदेस’ का ‘ये दिल दीवाना’ और कई हिट गानों के जरिए देशभर में पहचान बनाई। वह हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी गा चुके हैं, और उन्हें भारत के सबसे बहुप्रशंसित गायकों में गिना जाता है।

Sonu nigam kannada controversy troubles bangalore police record statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 02:51 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Sonu Nigam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.