एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसे Sonu Nigam, पुलिस में शिकायत दर्ज, सिंगर पर कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप
पॉपुलर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आए हैं। उनके खिलाफ एक कन्नड़ समर्थक संगठन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप में कहा है कि सिंगर के शब्दों ने कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सोनू निगम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: पॉपुलर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बीते कुछ समय से वो कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी कॉन्सर्ट्स को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब एक बार फिर से उनका नाम एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक इवेंट के दौरान दिए गए बयान को लेकर सोनू निगम पर एक कन्नड़ समर्थक संगठन ने आपत्ति जताई है और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
कर्नाटक रक्षण वेदिके (KRV) नामक संगठन का आरोप है कि सोनू निगम ने कन्नड़ गाने की मांग कर रहे एक फैन की तुलना पहलगाम में हुए आतंकी हमले से की, जिससे कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू निगम नाराज़गी जताते हुए कहते हैं कि “मुझे बुहत बुरा लगा जब एक छोटा-सा लड़का मुझसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने को बोल रहा था। यही व्यवहार है जो पहलगाम जैसी घटनाओं की जोड़ा है, सामने देख लो…कौन खड़ा है।”
कन्नड़ समुदाय ने लगाया ये आरोप
अब सिंगर सोनू निगम को अपने इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे क्षेत्रीय भाषा और पहचान को लेकर असंवेदनशील और भड़काऊ करार दिया है। KRV का कहना है कि एक सांस्कृतिक आग्रह को आतंकी घटना से जोड़ना न केवल अनुचित है बल्कि यह पूरे समुदाय की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है।
सम्बंधित ख़बरें
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, सोनू निगम ने मंच पर कहा कि उन्हें कन्नड़ भाषा और वहां के लोगों से बेहद लगाव है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि वे पहले भी कई कन्नड़ गाने गा चुके हैं, लेकिन किसी चीज को जबरन थोपना उन्हें बिल्कुल ठीक नहीं लगता है। वहीं अब सिंगर के इस बयान के बाद लोग उन पर भड़कते नजर आ रहे हैं।
यूजर्स ने किया कमेंट
इसी बीच एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा कि “कन्नड़ गाने की मांग करने का पहलगाम की घटना से क्या लेना-देना? सोनू निगम दो असंबंधित चीजों को क्यों जोड़ रहे हैं?” दूसरे यूजर ने लिखा कि “अगर बेंगलुरु के कॉन्सर्ट में कन्नड़ गाने की मांग करना देशद्रोह है तो मुझे देशद्रोही कहलाने में कोई दिक्कत नहीं।” इसके अलावा कुछ लोगों ने सोनू निगम का पक्ष अपनी राय रखी है।
