Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिर्फ बेवफा नहीं कातिल भी है सोनम! प्यार, धोखा और कत्ल इस कहानी पर पहले ही बन चुकी है फिल्म

सोनम गुप्ता बेवफा थी तो सोनम रघुवंशी पर कत्ल का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि सिर्फ बेवफा ही नहीं कातिल भी है सोनम! सोनम रघुवंशी कांड जैसी स्टोरी पर बॉलीवुड में एक फिल्म पहले ही बन चुकी है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 10, 2025 | 03:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

इंदौर की सोनम रघुवंशी इस समय चर्चा में है। नव विवाहिता सोनम रघुवंशी पर पति राजा रघुवंशी की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। सोनम और राजा की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए इंदौर से बाहर निकले। उसके बाद राजा रघुवंशी की लाश मेघालय के शिलांग में मिली (जहां दोनों हनीमून मनाने गए थे) तो हड़कंप मच गया।

सोनम रघुवंशी पति की मौत के बाद फरार हो चुकी थी, हालांकि पुलिस ने पुष्टि की है कि सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कहानी यही नहीं रुकी, सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि सोनम रघुवंशी का किसी के साथ अफेयर चल रहा था। इस वजह से उसने पति की हत्या करवा दी। यह कहानी पूरी तरह से फिल्मी है। चलिए जानते हैं इस तरह की कहानी पर बॉलीवुड में पहले ही एक फिल्म बन चुकी है।

ये भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह की हंसी पर लगा ब्रेक, कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी

सम्बंधित ख़बरें

तमन्ना से सारा-श्रीनिधि तक…महाशिवरात्रि पर ईशा सेंटर में जमकर थिरकीं, वायरल वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

T20 World Cup 2026 जीत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का शर्मा, नो-मेकअप लुक से फैंस हुए इंप्रेस

राजपाल यादव की बेल पर आज सुनवाई, क्या तिहाड़ से होगी घर वापसी या जेल में ही कटेगी रात?

भारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी

शिलांग हनीमून मामला जैसी कहानी पर बन चुकी है फिल्म 
पति की हत्या करवाने वाली पत्नी की कहानी पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी है, लेकिन सोनम रघुवंशी की कहानी से बिल्कुल मेल खाती कहानी फिल्म जिस्म की है, जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बिपाशा बसु और जॉन इब्राहिम अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी को महेश भट्ट ने लिखा, पूजा भट्ट ने सुजीत कुमार सिंह और फिश आई नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया था। अमित सक्सेना ने जिस्म फिल्म को डायरेक्ट किया था।

सोनम रघुवंशी कांड जैसी फिल्म जिस्म की कहानी 
जिस्म फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से है, इसमें एक किरदार है, सोनिया खन्ना जो रोहित खन्ना की बीवी है। रोहित खन्ना एक अमीर बिजनेसमैन हैं। सोनिया खन्ना की भूमिका जिस्म फिल्म में बिपाशा बसु ने निभाई, तो वही रोहित खन्ना के किरदार में गुलशन ग्रोवर नजर आए। इस फिल्म में एक और अहम किरदार है कबीर लाल जिसकी भूमिका जॉन इब्राहिम ने निभाई थी।

फिल्म जिस्म की कहानी
फिल्म जिस्म की कहानी के मुताबिक सोनिया अपने अमीर बिजनेसमैन पति से परेशान रहती है, लेकिन वह उसकी प्रॉपर्टी हथियाना चाहती है। इस वजह से वह पति की हत्या का प्लान बनाती है और इस प्लान में वह कबीर लाल को अपने प्यार के जाल में फंसाती है। कबीर लाल प्यार में अंधा होकर रोहित खन्ना की हत्या कर देता है, लेकिन कहानी तब दिलचस्प हो जाती है, जब कबीर लाल को यह पता चलता है कि सोनिया ने उसे भी धोखा दे दिया है। उसे पता चल जाता है कि उसका इस्तेमाल बस एक मोहरे की तरह किया गया था।

Sonam raghuvanshi and raja honeymoon murder case is similar to bollywood movie jism

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 02:22 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Indore
  • Meghalaya
  • Raja Raghuvanshi Murder Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.