सोनम कपूर ने पति के साथ देखा विंबलडन टेनिस मैच, शेयर किया एक्सपीरियंस
- Written By: संदीप पांडे
Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) रविवार को अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ टेनिस चैंपियनशिप 2023 फाइनल देखने के लिए विंबलडन सेंटर कोर्ट पहुंची थीं। जहां एक्ट्रेस ने फाइनल मैच का जमकर लुफ्त उठाया है। एक्ट्रेस ने मैच एन्जॉयमेंट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं साथ ही उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया हैं।
तस्वीरों में सोनम कपूर चेकर्ड ट्रेंच कोट पहने नजर आ रही हैं। वहीं आनंद आहूजा शर्ट-पैंट और ब्लेजर में दिखाई दे रहे हैं। कपल को स्माइल करते हुए भी देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा, “ऐसी शानदार संगति के साथ देखना कितना अविश्वसनीय ऐतिहासिक मैच है! बेहद प्रतिभाशाली कार्लोस अल्काराज और अद्भुत नोवाक जोकोविच को बधाई!”
एक्ट्रेस का ये पोस्ट उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनास के साथ विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप देखने पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा भी साथ थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Wimbledon 2026: विंबलडन में ग्लैमर का तड़का! परिवार संग पहुंचीं प्रियंका, अनन्या-श्रीलीला के लुक्स हुए वायरल
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS
आसान नहीं था कमबैक… विंबलडन जीतने के बाद इमोशनल हुए यानिक सिनर, ज्वेरेव और अल्काराज को लेकर कही बड़ी बात
विंबलडन 2026 के किंग बनें यानिक सिनर, ज्वेरेव को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम, चोट बनी टर्निंग पॉइंट! VIDEO
गौरतलब है कि स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर चैम्पियनशिप 2023 में पुरुष सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। नोवाक जोकोविच को पांचवें सेट में हराकर कार्लोस अल्काराज विंबलडन 2023 के चैंपियन बन गए हैं। कार्लोस अल्काराज ने यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया है। इससे पहले वो 2022 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
