Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sonam Kapoor ने शेयर की मार्च की कुछ खूबसूरत झलकियां, बेटे वायु और पति संग टाइम स्पेंड करती दिखीं एक्ट्रेस

सोनम कपूर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर मार्च की शानदार वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वह अपने 2 साल के बेटे वायु और पति आनंद आहूजा संग टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Apr 05, 2025 | 04:37 PM

सोनम कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सोनम कपूर को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्च में बनी रहती हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वह अपने फैंस के साथ अद्भुत मार्च डायरी की एक झलक दिखाई है।

दरअसल, बीते शुक्रवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर जर्मनी के कुछ फोटोज अपलोड किए, जिसमें बताया कि उनका मार्च का महीना कैसा बीता। पहले दो फ्रेम में सोनम कपूर अपने बेटे वायु के साथ आउटडोर सेटिंग में समय बिताती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की मार्च की खूबसूरत झलकियां
इसके साथ ही वीडियो में नन्हा वायु अपने पिता के साथ पूल सेशन का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में वायु कॉन्स्टेंस की सड़कों पर खुशी से दौड़ता हुआ नज़र आता है। आनंद आहूजा भी इस मजेदार आउटिंग का हिस्सा होते हैं। इसमें दोनों एक साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक स्लाइड में आनंद आहूजा को एक रेस्तरां में शानदार भोजन का आनंद लेते हुए भी नजर आ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर के साथ शादी में जाएगी तुलसी, नॉयना को लगेगा सबसे बड़ा झटका

Anupama Spoiler: पाखी की जिद और ईशानी का बदला रवैया, अनुपमा के घर में मचेगा बवाल

सोलो रिलीज का मिला प्रभास को फायदा, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है ‘द राजा साब’

Sunil Lahri Birthday: शत्रुघ्न के लिए चुने गए थे सुनील लहरी, किस्मत ने बना दिया रामायण का लक्ष्मण

सोनम कपूर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि “मार्च काफी अद्भुत रहा.. मैं बहुत आभारी हूं।” वहीं इन तस्वीरें को देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही नेटफ्लिक्स शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के लिए मशहूर भावना पांडे ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मालूम हो, सोनम कपूर को घूमना-फिरना बहुत पसंद है। इससे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ स्विटजरलैंड की सैर की कई तस्वीरें शेयर की थीं। पहली कुछ तस्वीरों में अभिनेत्री ज्यूरिख के चिड़ियाघर में घूमती नजर आईं। हालांकि, इसके बाद सोनम कपूर ने वायु के साथ सैर का आनंद लिया। आनंद आहूजा भी एल्बम में नजर आए। वे एयरपोर्ट पर अपने बेटे का हाथ थामे नजर आए। वायु के प्यारे और छोटे से लगेज को देखना न भूलें।

कपल ने 2018 में रचाई थी शादी
आपको बता दें, सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को मुंबई में आनंद आहूजा से शादी की थी। इसी बीच अगर उनके काम की बात करें, तो सोनम कपूर को आखिरी बार 2023 में आई फिल्म ब्लाइंड में देखा गया था। शोम मखीजा द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर में शुभम सराफ, दानेश रजवी, पूरब कोहली, विनय पाठक, लिलेट दुबे और जावेद खान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। ब्लाइंड, एक जियोसिनेमा ओरिजिनल, 2011 में इसी शीर्षक वाली कोरियाई थ्रिलर की रीमेक थी, जिसका नेतृत्व यू सेउंग-हो और किम हा-न्यूल ने किया था।

Sonam kapoor shared march photo dump on social media says wonderful

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 04:37 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Sonam Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.