ऐश्वर्या राय के कंधे पर बंदूक रख सोमी अली ने सलमान खान पर साधा निशाना
ऐश्वर्या राय के कंधे पर बंदूक रखकर सलमान खान पर निशाना साधते नजर आई हैं सलमान खान की एक गर्लफ्रेंड सोमी अली, उन्होंने बताया कि सलमान खान उन्हें दरवाजा बंद करके पीटते थे।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: सोमी अली ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाया है। सलमान खान की एक गर्लफ्रेंड सोमी अली ने बताया कि सलमान खान ने सिर्फ उनके साथ ही नहीं बल्कि उनकी सभी गर्लफ्रेंड के साथ बेहद बुरा बर्ताव किया है। इतना ही नहीं सोमी अली यह कहते हुए भी नजर आई है कि सलमान खान से बेहतर तो लॉरेंस बिश्नोई है। यह भी बताया कि जब वह सलमान खान के साथ थी, तब उनकी हालत देखकर तब्बू रो पड़ी थी।
सोमी अली ने न्यूज़ एजेंसी ‘आईएएनएस’ से खास बातचीत की है और इस दौरान उन्होंने सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड्स और लॉरेंस बिश्नोई समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। सोमी अली से जब यह पूछा गया कि सलमान खान अपनी एक गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ और बाकियों के साथ कैसे संबंध रखते थे। इस पर तो उन्होंने बात की, लेकिन उन्होंने यह बताया कि सलमान खान ने जैसा मेरे साथ किया वैसा किसी के साथ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सलमान खान ने संगीता और कैटरीना को इतनी बुरी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जितना मुझे किया।
ये भी पढ़ें- यशराज फिल्म्स पहुंचे स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़, पहली भारत यात्रा पर दिया खास…
सोमी अली ने ऐश्वर्या राय का जिक्र करते हुए यह भी बताया कि ऐश्वर्या राय के साथ बहुत बुरा व्यवहार हुआ था। ऐश्वर्या के तो कंधे की हड्डी टूट गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि सलमान ने कैटरीना के साथ ऐसा क्यों नहीं किया। इंटरव्यू के दौरान सोमी अली सलमान खान की तुलना लॉरेंस बिश्नोई से करते हुए भी नजर आई। सोमी अली ने कहा कि जो कुछ भी उन्होंने मेरे साथ किया है मैं यह दावे से कह सकती हूं कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से बेहतर है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
दोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
Bigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
इंटरव्यू के दौरान ही सोमी अली ने यह भी बताया कि जब वह सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थी, तब एक बार उनकी तब्बू से मुलाकात हुई थी, तब्बू उनकी हालत देखकर रो पड़ी थी, लेकिन सलमान उनसे मिलने नहीं आए, उन्होंने यह भी बताया कि एक बार सलमान खान ने दरवाजा बंद करके उनकी पिटाई की थी, तब उनके घर के नौकर उनसे विनती कर रहे थे कि वह सोमी अली को ना मारें।
