यशराज फिल्म्स पहुंचे स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़, पहली भारत यात्रा पर दिया खास संदेश

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ पहली बार भारत की यात्रा पर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने यशराज फिल्म्स का भी दौरा किया। यशराज फिल्म के सीईओ अक्षय विधानी ने उनके यहां आने को गौरवशाली पल बताया है।
Spanish President Pedro Sanchez Reached at Yash Raj Films
Published on
Updated on

मुंबई: स्पेन के राष्ट्रपति तीन दिवसीय भारतीय दौरे पर हैं। सोमवार को वह गुजरात के वडोदरा पहुंचे थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच पारंपरिक संबंधों को और ऊंचाई तक ले जाने की उनकी कोशिश रही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की है। इसके बाद वह मुंबई के यशराज फिल्म्स पहुंचे, जहां पर उनका जमकर स्वागत किया गया। उनके यशराज फिल्म्स पहुंचने से यह पता चलता है कि वह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ अपने भारत दौरे पर मुंबई में देश की प्रमुख फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी यश राज फ़िल्म्स पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कंपनी के सीईओ अक्षय विधानी से मुलाकात की और दोनों के बीच यश राज फ़िल्म्स की 50 साल की विरासत और भारतीय फ़िल्म उद्योग के अगले पाँच वर्षों के भविष्य पर चर्चा हुई।

18 सालों में यह पहली बार है जब कोई स्पेनिश प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भारत दौरे पर आए हैं और पेड्रो का यश राज फ़िल्म्स का यह दौरा हिंदी फ़िल्म जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यश राज फ़िल्म्स और स्पेन के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं, जिनकी मिसाल फ़िल्में ‘पठान’ और ‘वॉर 2’ के खूबसूरत स्पेनिश लोकेशन्स पर की गई शूटिंग से मिलती है।

"हमें गर्व है कि हमने स्पेन के राष्ट्रपति का यश राज फ़िल्म्स में स्वागत किया। उनकी हमारे स्टूडियो में यात्रा हमारे 50 साल की समृद्ध विरासत में एक मील का पत्थर है। हमें गर्व है कि हमने उन्हें भारतीय फ़िल्म उद्योग में अपने योगदान से अवगत कराया और स्पेन एवं यश राज फ़िल्म्स के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की," अक्षय विधानी ने कहा। "स्पेन ने हमेशा हमारा समर्थन किया है, और राष्ट्रपति का हमारे स्टूडियो में आना हमारे लिए गर्व का विषय है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com