शोभिता धुलिपाला की नई थ्रिलर फिल्म ‘Cheekatilo’ का हुआ अनाउंसमेंट, जानें कब और कहां होगी रिलीज
Telugu Thriller Film: शोभिता धुलिपाला की ‘मेड इन हेवन’सस्पेंस और थ्रिलर के साथ जल्द लौट रही हैं। साथ ही उनकी नई फिल्म चीकाटीलो के रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है, तो चलिए जानते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या
शोभिता धुलिपाला की फिल्म चीकाटीलो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sobhita Dhulipala Cheekatilo Release On OTT: मशहूर एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला डेढ़ साल बाद ‘मेड इन हेवन’ के जरिए एक्शन और थ्रिलर का तड़का लगाने जा रही हैं। आखिरी बार उन्हें 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव, सितारा’ में देखा गया था, जो एक हल्की-फुल्की फैमिली ड्रामा थी। ऐसे में अब शोभिता अपनी नई फिल्म ‘चीकाटीलो’ के साथ दर्शकों को सस्पेंस और रहस्य की दुनिया में लेकर जाएंगी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…
शोभिता की नई फिल्म का अनाउंसमेंट
दरअसल, 8 जनवरी 2026 को फिल्म चीकाटीलो का अनाउंसमेंट किया गया है। इस मौके पर एक्ट्रेस का पहला लुक भी साझा किया गया, जो दर्शकों को उनकी दमदार भूमिका का अंदाजा दे रहा है। फिल्म एक सस्पेंस, थ्रिलर और रहस्यमयी मौत की गुत्थी पर आधारित है। इस फिल्म में शोभिता की भूमिका पूरी तरह से नया रंग और इंटेंसिटी लेकर आई है।
वहीं, फिल्म में शोभिता एक ‘ट्रू क्राइम पॉडकास्टर’ की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया गया है जिसमें उन्हें रहस्यमयी और डरावने सेटअप में देखा जा सकता है। पोस्टर के बैकग्राउंड में बोर्ड पर लगे घुंघरू और रहस्यमयी संकेत फिल्म की कहानी को और भी रोमांचक बनाते हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन था, “रात होने से पहले, संध्या आ जाती है। असर के लिए तैयार रहें।”
क्या है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें, शरण कोपिशेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म संध्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सच्चाई की खोज में जुटी ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर है। अपने इंटर्न की रहस्यमयी मौत के बाद, संध्या शहर के सबसे खौफनाक और काले राजों को उजागर करती है। फिल्म में रहस्य, सस्पेंस और रोमांच का एक जटिल सिलसिला दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों के बैन को हटाने की अपील, IMPPA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
OTT पर कब होगी रिलीज़?
इसके अलावा इस तेलुगु ओरिजिनल फिल्म चीकाटीलो के रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है और यह फिल्म 23 जनवरी 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में शोभिता धुलिपाला और विश्वदेव राचकोंडा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा चैतन्य विशालक्ष्मी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलामणि श्रीनिवास भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म का अनाउंसमेंट और दमदार पोस्टर देखकर यह साफ हो गया है कि शोभिता धुलिपाला इस बार थ्रिलर और रहस्य के जॉनर में अपनी छाप छोड़ने को पूरी तरह तैयार हैं।
