वरमाला पहनाते समय शोभिता धुलिपाला ने की थी मस्ती, देखें नागा चैतन्य के शादी की अनसीन फोटो
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शोभिता ने वरमाला के समय नागा चैतन्य के साथ जमकर मस्ती की थी। अब दोनों की शादी की अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: शादी के बाद पहली बार शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने एक साथ आकर इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। यह शादी की वह तस्वीर हैं जो अब तक सामने नहीं आई थी। शादी की इन तस्वीरों में शोभिता धुलिपाला वरमाला के समय मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं नागा चैतन्य उनके पैर में प्यार से बिछिया पहना रहे हैं। दोनों एक साथ शादी की रस्मों को इंजॉय करते हुए दिखाई दिए हैं। आप भी देखें उनकी शादी की यह अनसीन फोटो।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शोभिता धुलिपाला साउथ इंडियन ट्रेडिशनल अंदाज में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। वहीं नागा चैतन्य भी पारंपरिक परिधान पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में संस्कृत में लिखा हुआ है, मंगल्यं तंतुनेन या मामाजीवना हेतुना, कण्ठे भादनामि सुभगे त्वं जीव शरदं शतम्। इसका मतलब है कि मंगलसूत्र के पवन बंधन को मैं महसूस कर रही हूं, इसके लिए शुभकामनाएं और तुम्हे सौ शरद ऋतु जीवन का लाभ मिले।
ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन के सपोर्ट में उतरे अमिताभ बच्चन, अफवाह फैलाने वालों…
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला दोनों शादी की रस्मों को एंजॉय कर रहे हैं। एक तस्वीर में वह नागा चैतन्य के गालों को स्पर्श कर रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों अग्निकुंड में हवन करते दिखाई दे रहे हैं। अगली तस्वीर में नागा चैतन्य शोभिता के गले में मंगलसूत्र पहना रहे हैं। उसके आगे की तस्वीर में वरमाला के समय शोभिता नागा चैतन्य के साथ मस्ती कर रही हैं और पीछे की तरफ हट जा रही हैं। विवाह संपन्न होने के बाद की तस्वीर भी साझा की गई है, जब दोनों सुकून के पल एक साथ बिताते हुए नजर आए।
4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शोभिता और नागा चैतन्य हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। दोनों के विवाह के संपन्न होने के बाद उनके शादी की कई तस्वीरें सामने आई थी। लेकिन जो तस्वीर शोभिता और नागा चैतन्य ने अपने फैंस के साथ अब साझा की है यह तस्वीर सामने नहीं आई थी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि शोभिता और नागा चैतन्य दोनों ने मिलकर अपने फैंस को यह तोहफा दिया है और उन्होंने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। जिसमें वह शादी के लम्हों को इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
