Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोरा फतेही से छीन ली लाइमलाइट, छोटी बच्ची ने लूटी महफिल

नोरा फतेही अपनी डांसिंग स्किल के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन उनके सामने लाइमलाइट कोई और लूट ले जाए वह भी एक छोटी बच्ची, कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो देखकर यूजर्स चकित रह गए हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 15, 2025 | 12:08 AM

नोरा फतेही के साथ डांस करती गीत कौर बग्गा

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: नोरा फतेही बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहीं जाती है और यह उपाधि उन्होंने यूं ही हासिल नहीं की है। इसके लिए नोरा ने कड़ी मेहनत की और अपने डांसिंग का लोगों को दीवाना बनाया है, लेकिन कोई ऐसा भी है जो मंच पर नोरा फतेही से लाइमलाइट छीन रहा है, हैरान करने वाली बात यह है कि वह एक छोटी बच्ची है, जिसकी उम्र करीब 11 साल है। डांसिंग वीडियो में वह महफ़िल लूटते हुए नजर आई है। सोशल मीडिया पर नोरा के साथ बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, लोग बच्ची के डांस मूव्स को काफी पसंद कर रहे हैं।

विरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर नोरा फतेही का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें नोरा फतेही मंच पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। नोरा फतेही के साथ एक छोटी बच्ची भी डांस कर रही है। वीडियो देखने के बाद आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि छोटी सी बच्ची ने नोरा लाइमलाइट छीन ली है और वह महफिल लूटते हुए नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश के बाद भूल चूक माफ थिएटर्स में होगी रिलीज, ये है नई रिलीज डेट

कौन है ये बच्ची जिसने नोरा फतेही के सामने लूटी महफिल

नोरा फतेही के साथ मंच पर डांस करते हुए नजर आ रही ये बच्ची 11 साल की गीत कौर बग्गा है। गीत कौर बग्गा मध्य प्रदेश के रतलाम की रहने वाली है। सोनी टीवी के प्रोग्राम सुपर डांसर चैप्टर 4 में गीत कौर बग्गा ने अपने डांस का प्रदर्शन किया था। मुंबई में हुए ऑडिशन में गीत कौर बग्गा शामिल हुई थी। गीत कौर बग्गा 10000 बच्चों में से चुनी गई थी और गीत ने टॉप 20 में अपनी जगह बनाई थी। गीत का वीडियो कई सेलिब्रिटीज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुके हैं, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और नोरा फतेही उन कलाकारों में शामिल है जिन्होंने गीत को सपोर्ट किया है।

Small girls beats nora fatehi on dance stage see video know who is geet kaur bagga

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2025 | 11:19 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Nora Fatehi
  • Nora Fatehi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.