-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bombay High Court Ordered Maddock Films To Release Bhool Chuk Maaf In Theatres On May 23
कोर्ट के आदेश के बाद भूल चूक माफ थिएटर्स में होगी रिलीज, ये है नई रिलीज डेट
- Written By: अनिल सिंह
भूल चूक माफ फिल्म मेकर्स पीवीआर के खिलाफ कानूनी जंग हार गए हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि यह फिल्म सीधे ओटीटी रिलीज नहीं होगी, बल्कि पहले थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। आइए जानते हैं क्या है मामला।

भूल चूक माफ मेकर्स को थिएटर्स में रिलीज करनी होगी फिल्म, कोर्ट ने दिया आदेश
मुंबई: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ प्राइम वीडियो पर 16 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ये पहले थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। मैडॉक फिल्म्स पीवीआर के खिलाफ केस हार गई है। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते 9 मई को भूल चूक माफ फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज को रोकने का फैसला लिया गया और तब यह ऐलान किया गया था कि 16 मई को यह सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। लेकिन पीवीआर ने फिल्म प्रोडक्शन हाउस के फैसले के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करना होगा।
पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक बॉम्बे हाईकोर्ट ने मैडॉक फिल्म्स बनाम पीवीआर इनॉक्स सिनेमा मामले में आदेश पारित कर दिया है। कोर्ट के आदेशानुसार राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ अब 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैडॉक फिल्म्स 15 मई से मार्केटिंग अभियान शुरू करेगी।
ये भी पढ़ें- तुर्की के विरोध में क्यों नहीं उतरा बॉलीवुड, ये रहे मेकर्स की चुप्पी के 2 बड़े कारण
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Lock Upp 2 Controversy: ‘तुझे कुत्तों की तरह मारती…’ लॉक अप 2′ में श्रेया और आकांक्षा के बीच छिड़ी जुबानी जंग
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Satluj: जम्मू में दिखाई गई ‘सतलुज’, DGPC ने गुरुद्वारों में आगे भी स्क्रीनिंग कराने का किया ऐलान
भूल चूक माफ मेकर्स के खिलाफ पीवीआर क्यों पहुंचा कोर्ट
भूल चूक माफ 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया और इसे 16 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर सीधे रिलीज करने का प्लान बनाया गया लेकिन मेकर्स के इस फैसले से पीवीआर ने नुकसान होने की बात कही और मामले को कोर्ट के सामने पेश किया।
भूल चूक माफ अब प्राइम वीडियो पर कब होगी रिलीज
हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान फिल्म की ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी थी और अब कोर्ट ने इसे से थिएटरों में रिलीज करने का आदेश दिया है। अब सवाल यह है कि क्या 16 मई को यह फिल्म प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी? इसका जवाब है नहीं। कोर्ट ने अपने आदेश में इसकी भी जानकारी दी है और बताया है कि थिएटर्स में रिलीज होने के 2 हफ्ते के बाद 6 जून 2025 को इसे प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जा सकता है।
Bombay high court ordered maddock films to release bhool chuk maaf in theatres on may 23
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PM2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
Jul 11, 2026 | 06:14 PMमोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
Jul 11, 2026 | 06:10 PMVIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Jul 11, 2026 | 06:03 PMदेर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
Jul 11, 2026 | 06:02 PMBhandara News: भंडारा के साकोली में दिनदहाड़े दो सूने मकानों में 3.53 लाख की चोरी
Jul 11, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














