Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता हुईं इमोशनल, शेयर किया पोस्ट, एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को भी आई याद

सुशांत सिंह राजपूत की 21 जनवरी को बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई की याद में एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही एकता कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर किया और अंकिता लोखंडे ने उसपर कमेंट किया है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 21, 2025 | 06:02 PM

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर बहन श्वेता हुईं इमोशनल (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: टीवी शो पवित्र रिश्ता से एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज दुनिया में नहीं है। लेकिन एक्टर ने हमेशा अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता है। एक्टर की आज यानी 21 जनवरी को बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति और पवित्र रिश्ता की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उन्हें याद कर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट अभिनेता की एक्स गर्लफ्रंड अंकिता लोखंडे ने भी कमेंट किया है।

दरअसल, एक्टर की बहन श्वेता ने हाल ही में अपने भाई के साथ बिताएं खास पलों की एक क्लिप शेयर की है। साथ ही यह यादगार वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया कि “स्टार, ड्रीमर और लेजेंड को सेलिब्रेट कर रही। हैप्पी बर्थडे भाई।”

श्वेता ने आगे लिखा कि, “आपकी रोशनी लाखों लोगों के दिलों में चमकती रहती है। आप सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, आप एक साधक, एक विचारक, असीम जिज्ञासा और प्रेम से भरी आत्मा थे। उस ब्रह्मांड से लेकर जिसकी आप प्रशंसा करते थे, उन सपनों तक जिन्हें आपने बहुत निडरता से हासिल किया, आपने हम सभी को सीमाओं से परे पहुंचना, आश्चर्य करना, सवाल करना और प्यार करना गहराईयों से सिखाया है।”

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि, “आपकी हर मुस्कान, आपके द्वारा बोले गए हर सपने और आपके द्वारा पीछे छोड़ी गई हर ज्ञान की बात हमें याद दिलाती है कि आपका सार शाश्वत है। आप सिर्फ एक याद नहीं हैं, आप एक ऊर्जा हैं, एक ताकत हैं जो हमेशा प्रेरित करती रहती है। भाई हम आपसे शब्दों से परे प्यार करते हैं और आपकी कमी को हम बहुत हद तक महसूस करते हैं। आज हम आपका आपकी प्रतिभा, आपके जुनून और आपकी असीम आत्मा का जश्न मनाते हैं।”

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा एकता कपूर ने भी उन्हें याद किया। क्योंकि अभिनेता ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में अंकिता लोखंडे के साथ काम किया था। वहीं एकता ने सुशांत और अंकिता का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि, “पुरानी यादें और भावनाएं लहरों के रूप में आती हैं और शायद आज एक ऐसा ही दिन है। जन्मदिन मुबारक हो, आप जहां भी हों चमकें, मुस्कुराएं, याद रखें कि आप प्रिय हैं।” इस पर एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने कमेंट किया और लिखा कि “हमेशा और हमेशा।”

Sister shweta became emotional on sushant singh rajput birthday shared post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2025 | 06:02 PM

Topics:  

  • ankita lokhande

सम्बंधित ख़बरें

1

अंकिता लोखंडे ने स्टाइलिश तस्वीरों के साथ शेयर किया खास नोट, फैंस ने लुटाया प्यार

2

अंकिता लोखंडे का विक्की जैन के लिए इमोशनल पोस्ट, अस्पताल में भर्ती पति के जल्दी ठीक होने की कामना

3

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन हॉस्पिटल में हुए भर्ती, फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की प्रार्थना

4

सफेद साड़ी और सिंदूर में सजी अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन संग की गौरी मां और बप्पा की पूजा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.