Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गायक सोनू निगम ने इस एक्टर के साथ गाया छठ गीत, देख चुके है एक करोड़ से अधिक लोग

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Nov 06, 2021 | 11:55 PM

Jai Chhatti Maiyya Screengrab

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) इस साल 10 नवंबर बुधवार को है। यह पर्व उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। कठिन नियम-निष्ठा के कारण छठ को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यह त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है।

इस त्योहार को लेकर कई गाने भी रिलीज हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने एक छठ गीत गाया है, यह  गीत सोशल मीडिया पर खुप वायरल हो रहा है। छठ गीत को हफ्तेभर के कम समय में ही एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोनू निगम और पवन सिंह का यह गाना ‘जय छठी मइया’ (Jai Chhathi Maiya Viral Song) के नाम से रिलीज हुआ है। 

सम्बंधित ख़बरें

मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश…बेटी का टूटता घर देख भावुक हुए ज्योति सिंह के पिता, पवन सिंह को लेकर कही ये बात

‘मर्द के लिए दारू बना है’, पवन सिंह के सपोर्ट में प्रियंका राय, खेसारी लाल यादव ने कसा था तंज

पवन सिंह, मनोज तिवारी, निरहुआ खोलेंगे एक-दूसरे की पोल, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भोजपुरी स्टार्स

पवन सिंह ने की तीसरी शादी? बर्थडे वाली वीडियो में सिंदूर वाली हसीना को देख फैंस लगा रहे अंदाजा

छठ महापर्व के इस अवसर पर बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों ने प्रशंसकों को गाने के जरिए एक खास गिफ्ट दिया है। बता दें कि वीडियो में सोनू निगम और पवन सिंह के साथ हर्षिका पूनाचा भी दिख रही हैं। वीडियो में वह सोनू निगम की पत्नी का किरदार निभाती दिखरही है। इसके अलावा, खुशबू ने भी ‘जय छठी मइया’ गाने में आवाज दी है। वीडियो पर लोग का अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।  

सोनू निगम और पवन सिंह के छठ पर बनाए गए गाने को आई बिलीव म्यूजिक यू-ट्यूब चैनल पररिलीज किया गया है।  एक नवंबर को रिलीज हुए इस गाने को अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है।  छठ का यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।  कुछ लोगों ने गाने के नीचे कॉमेंट करके कहा है कि सोनू निगम और पवन सिंह को एक साथ देखकर अच्छा लग रहा है। 

बता दें कि 4 मिनट, 43 सेकंड लंबे इस वीडियो में छठ महापर्व के महत्व के बारे में बताया गया है। जिसमें सोनू निगम और पवन सिंह एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा को छठ त्योहार के बारे में बता रहे है।इस गाने में वीडियो डायरेक्शन रवि पंडित, म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा, लिरिक्स अरुण बिहारी का है। इस गाने के अलावा, सोशल मीडिया पर पवन सिंह, रितेश पांडे, शारदा सिन्हा समेत कई अन्य के छठ गीत भी खूब सुने जा रहे हैं और वायरल हो रहे हैं। 

Singer sonu nigam sang chhath song with actor pawan singh more than one crore people have seen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2021 | 11:50 PM

Topics:  

  • Pawan Singh
  • Sonu Nigam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.