अलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
Shaan Emotional Message: अलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर सिंगर शान ने भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि अलका भारतीय संगीत की शान हैं और फैंस उन्हें फिर से मंच पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
शान और अलका याग्निक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shaan Emotional Message On Alka Yagnik: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका अलका याग्निक को 23 जून 2026 को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के बाद उन्हें देशभर से बधाइयों का तांता लग गया है। इसी बीच मशहूर सिंगर शान ने उनके लिए एक खास और भावुक संदेश साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच लिया।
अलका याग्निक के सम्मानित होने पर सिंगर शान ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए उन्हें दिल से बधाई दी। उन्होंने लिखा कि अलका जी, आप इस सम्मान की पूरी तरह हकदार हैं। आप हम सभी के लिए गर्व और खुशी का कारण हैं। शान ने आगे लिखा कि अलका याग्निक सिर्फ एक बेहतरीन गायिका ही नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की पहचान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके फैंस उन्हें एक बार फिर मंच पर देखने और उनकी आवाज सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपकी आवाज आज भी दिलों में बसती है
शान ने अपने संदेश में अलका याग्निक के स्वास्थ्य और उनके संगीत सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आपके चाहने वालों के लिए सबसे बड़ी खुशी यही होगी कि आप पूरी तरह स्वस्थ हों, आत्मविश्वास और जोश के साथ वापसी करें और अपनी जादुई आवाज से एक बार फिर सभी का दिल जीत लें। यह जादू सिर्फ आप ही कर सकती हैं। शान और अलका याग्निक ने कई फिल्मों में एक साथ यादगार गाने गाए हैं, जिनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।
सम्बंधित ख़बरें
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Ramayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील
Alliance Reality Show: 8 कपल्स, कई राज और भरोसे की परीक्षा, OTT पर आ रहा है धमाकेदार रियलिटी शो
दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
अलका याग्निक ने साझा की खुशी
पद्म भूषण मिलने के बाद अलका याग्निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह सम्मान ग्रहण करती नजर आईं। उन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए देश के शीर्ष नेतृत्व और सरकार का आभार व्यक्त किया। अलका ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार का दिल से धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे यह सम्मान दिया। मैं इसे विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करती हूं।
