Karnataka Elections 2023: बोनी कपूर की कार से बरामद हुए लाखों के चांदी के बर्तन, जानें क्या है कनेक्शन
- Written By: सुनीता पांडे
Photo: Twitter
मुंबई: बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर एक बड़ी मुसीबत में फंसते नज़र आ रहे हैं। कर्नाटक चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जांच के दौरान जिस कार से 39 लाख के चांदी के बर्तन जब्त किये हैं वो कार बोनी कपूर के नाम से रजिस्टर्ड है। जांच के दौरान कार के ड्राइवर से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि ये बर्तन कपूर फैमिली के ही हैं। लेकिन ये बर्तन चेन्नई से मुंबई ले जाए जा रहे थे।
जब्त किए चांदी के बर्तन
खबरों के अनुसार अधिकारियों ने चांदी के कटोरे, चम्मच, पानी के मग और प्लेटें जब्त किए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 39 लाख रुपये बताई जा रही है। ड्राइवर हरिसिंह से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि जब्त की गई बीएमडब्ल्यू कार बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ रजिस्टर है। ड्राइवर से जब से इन बर्तनों के दस्तावेज मांगे गए तो वो कोई जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद अधिकारियों ने ड्राइवर हरिसिंह के खिलाफ दावणगेरे ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Karnataka: SIR अभियान पर भाजपा का बड़ा हमला, मतदाता सूची में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम जोड़ रही कांग्रेस
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
7 करोड़ की कारें, लाखों के जूते…खुद की कमाई से बने करोड़पति! अर्जुन कपूर की शाही जिंदगी किसी राजा से कम नहीं
बोनी कपूर की फिल्मी लव स्टोरी, जानें कैसे शादीशुदा प्रोड्यूसर के प्यार में गिरी थीं श्रीदेवी
बोनी कपूर को भेजा जाएगा समन
बता दें कि जांच के दौरान मिले हुए चांदी के बर्तनों को चुनाव अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। इनकी मार्केट वैल्यू लगभग 39 लाख रुपये बताई जा रही है।अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या चांदी के बर्तन बोनी कपूर के परिवार के हैं। हालांकि अब तक बोनी कपूर से कोई पूछताछ नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही उन्हें इस बारे में समन भेजा जा सकता है।
