Sikandar Naache Song Out: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर के नए गाने ‘सिकंदर नाचे’ का टीजर हुआ रिलीज
Sikandar Naache Song Out: सिकंदर फिल्म से सलमान खान और रश्मिका मंदाना का नया गाना रिलीज हुआ है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लेकर गाने की वजह से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
- Written By: अनिल सिंह
सलमान खान की 'सिकंदर' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
Sikandar Naache Song Out: सलमान खान के दमदार डांस मूव्स और रश्मिका मंदाना के चार्म ने ‘सिकंदर’ के लेटेस्ट गाने के टीजर में समा बांध दिया है। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म को ए. आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है और ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जो ईद पर रिलीज़ हो रही है। एक्शन से भरपूर टीजर के बाद गानों ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ‘जोहरा जबीं’ और ‘बम बम भोले’ के बाद अब मेकर्स ने ‘सिकंदर नाचे’ का टीजर रिलीज किया है। हर हफ्ते नए असैट्स के साथ मेकर्स फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहे हैं।
ये गाना अपने कूल और स्वैग से भरे हुक स्टेप्स से स्टेज पर धमाल मचाने वाला है। इस गाने से सलमान खान, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और कोरियोग्राफर अहमद खान की जोड़ी ‘किक’ के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘जुम्मे की रात’ के बाद फिर से साथ आ रही है।
ये भी पढ़ें- RCB vs KKR क्रिकेट के मैदान में होगा स्त्री और भेड़िया का संग्राम, परफॉर्म करेंगे वरुण और श्रद्धा कपूर
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Collection: कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे
Cocktail 2 Day 1: रोमांस और ड्रामे का चला जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़
CBFC के फैसले से हैरान शाहिद कपूर, बोले- कॉकटेल 2 परिवार के साथ देखने लायक फिल्म है फिर भी मिला A सर्टिफिकेट
कॉकटेल 2 को लेकर सोशल मीडिया पर बंटी दर्शकों की राय, किसी ने कहा शानदार तो किसी ने बताया जबर्दस्ती का सीक्वल
इस रीयूनियन के साथ ‘सिकंदर नाचे’ एक और चार्टबस्टर बनने के लिए तैयार है। ग्रैंड सेटअप और तुर्की से खास तौर पर आए डांसर्स की जबरदस्त भीड़ कल धमाका करने वाली है।
तो बस थोड़ा इंतज़ार—’सिकंदर नाचे’ पर लगेगा सलमान खान के स्वैग का तड़का
ये भी पढ़ें- TejRan Wedding Plan: तेजस्वी प्रकाश ने किया शादी का ऐलान, करण कुंद्रा संग होगी कोर्ट मैरिज
‘सिकंदर’ का क्रेज अब पूरे शबाब पर है! इस ईद 2025 पर तैयार हो जाइए, क्योंकि सलमान खान बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमबैक करने वाले हैं। उनके साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस सफर को और खास बनाएगी। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले और ए. आर. मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक्शन का नया मतलब देने वाली है। धमाकेदार थ्रिल और जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ये फिल्म पूरी तरह से मजेदार राइड होगी। काउंटडाउन शुरू हो चुका है, अब बस एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है।
