Sikandar Movie: तुर्की के 500 डांसर्स ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर में भर दी जान
Sikandar Movie: "जोहरा जबीं" पहले ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर चुका है। सिकंदर फिल्म का आखिरी गाना, जो काफी बड़े लेवल पर शूट हुआ है वो और भी जबरदस्त धमाका करने वाला है। इसमें तुर्की के 500 डांसर्स भी हैं।
- Written By: अनिल सिंह
सिकंदर फिल्म के आखिरी गाने में तुर्की के 500 डांसर्स भी हैं
Sikandar Movie Salman Khan: सिकंदर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके एक्शन-पैक्ड टीज़र ने इसकी भव्य एंट्री के लिए एकदम परफेक्ट माहौल तैयार कर दिया है। भव्य पैमाने पर बनाई गई इस फिल्म में पहली बार सुपरस्टार सलमान खान, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस की तिकड़ी एक साथ आ रही है। लेकिन अब फिल्म की ग्रैंडनेस को और भी बड़े लेवल पर ले जाया गया है। फिल्म के आखिरी गाने की शूटिंग के लिए तुर्की से 500 डांसर्स बुलाए गए हैं, जिससे इसकी ग्रांडनेस और भी बढ़ गई है।
फिल्म से जुड़े एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, “सिकंदर के आखिरी गाने के लिए तुर्की से 500 जबरदस्त डांसर्स को खास बुलाया गया था। उनकी दमदार परफॉर्मेंस और परफेक्शन ने इस गाने को देखने लायक बना दिया। ये सीक्वेंस बहुत बड़े लेवल पर शूट किया गया, जिसके लिए ध्यान से प्लानिंग और तालमेल बैठाना पड़ा। ये डांसर्स हाई-एनर्जी कोरियोग्राफी में माहिर हैं और उनकी मौजूदगी ने गाने में एक अलग ही चमक ला दी। ये फिल्म के सबसे जबरदस्त और ग्रैंड सीन में से एक बन गया है।”
ये भी पढ़ें- Nadaaniyan Review In Hindi: अच्छा हुआ थिएटर में रिलीज नहीं हुई नादानियां वर्ना हो जाता बंटाधार
सम्बंधित ख़बरें
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
The Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
Rohit Chandel Arrest: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO केस दर्ज
ये सब फिल्म की भव्यता को साफ दिखाता है। बड़े पैमाने पर फिल्में बनाने के लिए मशहूर साजिद नाडियाडवाला हमेशा अपने शानदार प्रोडक्शन्स से बेंचमार्क सेट करते आए हैं, और सिकंदर भी इससे अलग नहीं है। शानदार सेट, दमदार एक्शन और जबरदस्त विजुअल्स इसे एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनाने वाले हैं, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। हाल ही में रिलीज़ हुआ पहला गाना “ज़ोहरा जबीं” पहले ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर चुका है। वहीं, फिल्म का आखिरी गाना, जो इतने बड़े लेवल पर शूट हुआ है, और भी जबरदस्त धमाका करने वाला है। हर नए अपडेट के साथ फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ती जा रही है।
जैसे-जैसे सिकंदर का माहौल बन रहा है, लोगों की बेताबी भी बढ़ती जा रही है। सलमान खान इस ईद 2025 पर सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर ज़बरदस्त कमबैक करने वाले हैं, और उनके साथ होंगी रश्मिका मंदाना। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी और ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में तैयार ये फिल्म जबरदस्त एक्शन और ग्रैंड विजुअल्स के साथ एक धमाकेदार सिनेमाई एक्सपीरियंस देने वाली है। और मजेदार बात तो ये है कि फिल्म से जुड़े कई और बड़े सरप्राइज़ अभी बाकी हैं।
