Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मरणोपरांत रिलीज़ हुआ सिद्धू मूसेवाला का गीत ‘SYL’, अब तक मिले करोड़ों व्यूज

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jun 25, 2022 | 05:56 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के लगभग एक महीने बाद उनका एक गीत ”एसवाईएल” (SYL Song) यूट्यूब और संगीत की अन्य स्ट्रीमिंग मंचों पर जारी किया गया। मई में गोली मार कर उनकी हत्या किये जाने से पहले उन्होंने यह गीत लिखा और उसे कंपोज किया था। यह गाना संगीत निर्माता एमएक्सआरसीआई ने शुक्रवार को जारी किया।   

रिलीज़ के बाद से गीत को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर 2.3 करोड़ से अधिक बार देखा गया है और इसे 31 लाख लोगों ने पंसद किया है। गीत का शीर्षक सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को संदर्भित करता है, जो कई दशकों से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का विषय रहा है।   

सम्बंधित ख़बरें

‘बरोटा’ टीजर में दिखी सिद्धू मूसेवाला की झलक, फैंस ने कमेंट्स से भर दिया सोशल मीडिया

सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर पिता बलकौर सिंह को झटका, कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

बेटे की बरसी से पहले बड़ा ऐलान: सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे 2027 का चुनाव, मानसा से उतरेंगे मैदान में

ज्योतिषी ने पहले ही कर दी थी सिद्धू मूसेवाला के मौत की भविष्यवाणी, देश छोड़ने की दी थी सलाह, तेजिंदर बग्गा ने किया खुलासा

उल्लेखनीय है कि पंजाब रावी-ब्यास नदी के पानी के अपने हिस्से के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहा है, जबकि हरियाणा अपना हिस्सा पाने के लिए नहर को पूरा करने की मांग कर रहा है। मूसेवाला का वास्तविक नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, जिनकी पिछले महीने पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

मूसेवाला को भारत में उनके गीत ”सो हाई”, ”सेम बीफ”, ”द लास्ट राइड” और ”जस्ट लिसन” जैसे गीतों गानों के साथ बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में मूसेवाला के गीत ”295” ने वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में 154 वें स्थान पर अपनी जगह बनाई। 

इसके बाद से उनके इस गीत को यूट्यूब पर दो करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। मूसेवाला की हत्या ने भारतीय फिल्म और संगीत समुदाय को झकझोर कर रख दिया था और कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी थी। वैश्विक संगीत समुदाय से कनाडाई रैपर ड्रेक ने मूसेवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया था। (एजेंसी)

Sidhu moose walas last song syl released millions of views so far

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2022 | 05:56 PM

Topics:  

  • Sidhu Moose Wala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.