-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Siddhanth Kapoor Orry Anc Summons Drugs Case
252 करोड़ ड्रग्स केस : ओरी के बाद श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ANC का समन
- Written By: अनिल सिंह
Siddhanth Kapoor ANC Summons: 252 करोड़ ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर और ओरी को ANC ने समन भेजा है। आरोपी ने दोनों के हाई-प्रोफाइल रेव पार्टियों में शामिल होने का दावा किया था।

मेफेड्रोन ड्रग्स मामले में सिद्धांत कपूर और ओरी को ANC ने पूछताछ के लिए बुलाया, 25-26 नवंबर को होंगे पेश
Siddhanth Kapoor: महाराष्ट्र के सांगली में पकड़े गए 252 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस की जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर को समन जारी किया है। उन्हें 25 नवंबर को घाटकोपर यूनिट में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, सिद्धांत कपूर को गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आई जानकारियों को सत्यापित करने के लिए तलब किया गया है। यह मामला एक अवैध मेफेड्रोन निर्माण फैक्ट्री के भंडाफोड़ से जुड़ा है, जहां मार्च 2024 में 126 किलो से अधिक मेफेड्रोन बरामद किया गया था।
ओरी को भी दोबारा समन जारी
एएनसी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामाणी उर्फ ओरी को भी दोबारा समन जारी किया है। ओरी को 26 नवंबर को एएनसी की घाटकोपर यूनिट में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग क्रिकेट मैच एंजॉय करती दिखीं कृति सेनन, वायरल तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान
Fortune India 2026: मोस्ट पावरफुल वुमन 2026 की लिस्ट में छाईं स्मृति ईरानी और आलिया भट्ट, कौन रहा नंबर-1?
‘आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा लव जिहाद है’, परमहंस आचार्य के बयान से मचा बवाल
ये भी पढ़ें- क्या होता है आइडेंटिटी थेफ्ट स्कैम? अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक हुए शिकार
जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलीम और मोहम्मद सोहेल शेख ने दावा किया था कि वे मुंबई और दुबई में हाई-प्रोफाइल रेव पार्टियों का आयोजन करते थे। इन पार्टियों में कई नामचीन चेहरे शामिल होते थे और वहीं ड्रग्स की सप्लाई होती थी।
क्या है पूरा मामला?
इस पूरे मामले की जड़ें एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी हैं:
ड्रग्स की बरामदगी: मार्च 2024 में मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक अवैध मेफेड्रोन निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। यहां से बरामद 126 किलो से अधिक मेफेड्रोन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 252 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
माफिया कनेक्शन: शुरूआती जांच से पता चला कि यह अवैध फैक्ट्री ड्रग्स माफिया सलीम डोला और उसके बेटे ताहिर डोला से जुड़ी हुई थी, जो भारत और विदेशों में तस्करी करते थे। ताहिर डोला को दुबई से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया गया।
सेलिब्रिटी कनेक्शन: ताहिर डोला और बाद में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी मोहम्मद सोहेल शेख ने पूछताछ में कई हाई-प्रोफाइल पार्टियों का विवरण दिया। शेख ने दावा किया कि इन पार्टियों में श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर, ओरी, नोरा फतेही, हसीना पारकर के बेटे अलीशाह पारकर, और फिल्ममेकर जोड़ी अब्बास-मस्तान सहित कई नाम शामिल होते थे।
फैक्ट-चेकिंग के लिए बुलावा
शेख ने दावा किया कि इन पार्टियों में मेफेड्रोन की सप्लाई की जाती थी। हालांकि, पुलिस इन सभी दावों की जांच कर रही है और अभी तक किसी सेलिब्रिटी पर आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। ओरी और सिद्धांत कपूर को समन भी इसी फैक्ट-चेकिंग प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है ताकि आरोपियों के दावों की सत्यता स्थापित की जा सके।
Siddhanth kapoor orry anc summons drugs case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PM‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMअब आधी रात के बाद नहीं चलेगी सोशल मीडिया, बच्चों की डूमस्क्रॉलिंग रोकने के लिए इस देश ने बनाया बड़ा प्लान
Jul 15, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM













