-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Police Transfer Delay Bmc Election 2025
चुनाव आयोग की फटकार का इंतजार कर रही मुंबई पुलिस, चार साल से एक ही थाने में पदस्थ है PSI–API
- Written By: आकाश मसने
Mumbai Police News: मुंबई पुलिस के कई PSI और API चार साल से एक ही थाने में तैनात है। इनका ट्रांसफर नहीं हुआ है। चुनाव आयोग के निर्देशों के बावजूद कार्रवाई रुकी।

मुंबई पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Police Transfer Delay: महाराष्ट्र में अब बीएमसी चुनाव निकट हैं। लेकिन मुंबई के कई पुलिस थानों में तैनात बैच क्रमांक 118,119,120 आदि के पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) और असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (API) का पिछले करीब चार वर्षों से कोई तबादल नहीं हुआ है। ये पुलिस अधिकारी एक ही थाने में लगाता ड्यूटी दे रहे हैं।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि दो वर्ष (या सामान्यतः तीन वर्ष) से अधिक समय से एक स्थान पर तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण अनिवार्य है क्योंकि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारी पक्षपातपूर्ण हो सकते हैं।
वर्ष 2024 में संपन्न लोकसभा और विधानसभा चुनावों के समय पुलिस इंस्पेक्टर से पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रैंक तक के अधिकारियों के तबादले किए गए, लेकिन सब-इंस्पेक्टर स्तर पर यह प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
भाई की आखिरी इच्छा थी कि हम साथ रहें… पवार परिवार और NCP की एकजुटता पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
साकीनाका मैनहोल हादसे की जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी; अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास, ठेकेदार फरार
सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
BMC का बड़ा फैसला: धारावी रीडेवलपमेंट के लिए अदाणी-सरकार की SPV को मिलेगी मुलुंड की 15 एकड़ जमीन
निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू
गौरतलब है कि राज्य के कई शहरों और जिलों में पहले ही आचार संहिता (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) लागू हो चुकी है, और मुंबई में भी जल्द लागू होने वाली है। ऐसे में सवाल उठता है। क्या मुंबई पुलिस चुनाव आयोग के आदेश का इंतजार कर रही है। या फटकार लगने के बाद ही अधिकारियों का ट्रांसफर होगा?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, डीजीपी स्तर पर महकमे ने पहले ही ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। लेकिन पीएसआई को शामिल करने में काफी विलंब हो रहा है।
विधानसभा चुनाव से पहले हुए थे तबादले
अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में तबादले किए थे। इस दौरान 260 से अधिक पुलिस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया था, जिनमें से करीब 150 अधिकारी मुंबई से थे। यह तबादला प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर एक अहम कदम माना गया था ताकि चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण मजबूत किया जा सके।
प्रदूषित इलाकों के पुलिसकर्मियों की स्थिति
वहीं दूसरी ओर, मुंबई के सबसे प्रदूषित इलाकों गोवंडी के देवनार डंपिंग ग्राउंड, एसएमएस कंपनी, सीमेंट फैक्ट्री और देवनार स्लॉटर हाउस के आसपास तैनात पुलिसकर्मियों की स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:- 9 नवंबर का इतिहास: उत्तराखंड बना भारत का 27वां राज्य, बर्लिन दीवार गिरने समेत कई ऐतिहासिक घटनाएं हुई
देवनार, शिवाजी नगर और मानखुर्द पुलिस स्टेशनों में कार्यरत कई सब-इंस्पेक्टर चार साल से अधिक समय से अपने तबादले का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी अर्जी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इस देरी के कारण इन क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहने से कई पुलिसकर्मी श्वसन संबंधी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आ रहे है।
पुलिसकर्मियों का कहना है कि लंबे समय तक प्रदूषित क्षेत्रों मैं ड्यूटी करने से उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, जिसका खामियाजा उनके परिवार को भी भुगतना पड़ रहा है।
Mumbai police transfer delay bmc election 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
Jul 15, 2026 | 04:33 PMCBSE कॉपियों की ऑनलाइन जांच पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- सुधार का मौका समझे सरकार
Jul 15, 2026 | 04:31 PMJana Nayagan Update: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Jul 15, 2026 | 04:30 PMPMRDA का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन: मोई गांव में 680 अवैध टीन शेड ध्वस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
Jul 15, 2026 | 04:25 PMरेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Jul 15, 2026 | 04:22 PMशिक्षा विभाग ने जारी किया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर, अब खिलाड़ियों का फोटो-वीडियो रिकॉर्ड भी होगा सुरक्षित
Jul 15, 2026 | 04:20 PMउज्जैन: किसानों के खेतों से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक और सामान बरामद
Jul 15, 2026 | 04:19 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














