-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kyunki Saas Bhi Bahi Bahu Thi 2 Update Tulsi With Mihir Noyna Feel Jealous
KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी और मिहिर की नजदीकियों से तिलमिलाई नॉयना
- Written By: अनिल सिंह
KSBKBT 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नॉयना की चाल उल्टी पड़ने वाली है। वो मिहिर को तुलसी से दूर कर रही थी लेकिन तुलसी और मिहिर के बीच नजदीकियां बढ़ रही है।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मचेगा हंगामा, तुलसी और मिहिर की नजदीकियों से तिलमिलाई नॉयना
Kyunki Saas Bhi Bahi Bahu Thi 2 Update: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ इस समय अपने हाई वोल्टेज ड्रामे के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। एक ओर तुलसी का परिवारिक जिम्मेदारियों और रिश्तों को लेकर संघर्ष जारी है, वहीं दूसरी तरफ नॉयना की चालें इस कहानी में नया मोड़ लाने वाली हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को भावनाओं, रिश्तों और राजनीति का ऐसा संगम देखने को मिलेगा जिससे सीरियल का ड्रामा और भी दिलचस्प हो जाएगा।
नवीनतम ट्रैक में दिखाया गया है कि तुलसी रणविजय और परी के सच को उजागर करने में नाकाम रही है। वह चाहकर भी जमाने के सामने उनकी पोल नहीं खोल पा रही। इस बीच तुलसी को पता चलता है कि रणविजय, वृंदा के मंगेतर का दोस्त है। यह खबर सुनते ही तुलसी को वृंदा और परी दोनों की चिंता सताने लगती है। पार्टी के बाद अंगद का गुस्सा भी बढ़ जाता है जबकि परी नॉयना के कान भरने में लगी रहती है। इसी दौरान मिहिर के कपड़े ऑफिस से गायब हो जाते हैं और तुलसी उन्हें देने के लिए खुद ऑफिस पहुंच जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Rajpal Yadav Jail: चेक बाउंस केस में सजा से बचे राजपाल; कोर्ट के फैसले के बाद वायरल हुई इंस्टाग्राम पोस्ट
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
Dhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
मिहिर तुलसी को गले लगा लेगा
ऑफिस में तुलसी को देखकर मिहिर हैरान रह जाएगा। तुलसी उससे बिना बात किए जाने की कोशिश करेगी, लेकिन उसका उदास चेहरा देखकर मिहिर का दिल पसीज जाएगा। वह तुलसी से बात करने की कोशिश करेगा, जिस पर तुलसी भावुक होकर रो पड़ेगी। ऐसे में मिहिर तुलसी को गले लगा लेगा।
ये भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 के आगे नहीं झुकी धनुष की इडली कढ़ाई, डट का किया मुकाबला
नॉयना को जोरदार झटका लगेगा
कहानी यहीं खत्म नहीं होती। मिहिर जल्द ही तुलसी के साथ एक पार्टी में जाएगा, जहां उसे सम्मानित किया जाएगा। मिहिर मंच से सबसे पहले तुलसी का नाम लेकर उसका धन्यवाद करेगा। वह सबके सामने तुलसी को कंपनी का डायरेक्टर बताएगा और यह भी कहेगा कि आज वह जो भी है तुलसी की वजह से है। मिहिर के मुंह से यह सब सुनकर तुलसी इमोशनल हो जाएगी जबकि नॉयना को जोरदार झटका लगेगा।
तिलमिला उठेगी नॉयना
नॉयना, तुलसी और मिहिर की बढ़ती नजदीकियां देखकर तिलमिला उठेगी। उसे अहसास होगा कि वह मिहिर के बिना नहीं रह सकती। गुस्से में घर लौटकर वह मिहिर को हासिल करने की कसम खाएगी। दूसरी ओर तुलसी वृंदा की सगाई तुड़वाने और उसकी शादी अंगद से करवाने की कोशिश करेगी। यह खबर सुनकर अंगद भी हैरान रह जाएगा। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि वृंदा और अंगद की शादी पक्की हो जाएगी। वहीं नॉयना एक बार फिर मिहिर को पाने के लिए चालें चलेगी। इस तरह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के आने वाले ट्रैक में ड्रामा, सस्पेंस और भावनाओं का तगड़ा तड़का देखने को मिलेगा।
Kyunki saas bhi bahi bahu thi 2 update tulsi with mihir noyna feel jealous
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हिमाचल में बारिश का कहर! कुल्लू में दरारें और भूस्खलन का डर, मौसम के चलते जेपी नड्डा का दौरा टला
Jul 11, 2026 | 09:51 AMAlpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Jul 11, 2026 | 09:50 AMशिक्षा विभाग अलर्ट: स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश शुरू, वर्धा में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्वे
Jul 11, 2026 | 09:47 AMAfghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
Jul 11, 2026 | 09:45 AMआतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
Jul 11, 2026 | 09:42 AMशरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
Jul 11, 2026 | 09:39 AMनाती की जान का डर और गुप्तधन का झांसा; यवतमाल में सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹3.75 लाख ठगने वाला भोंदूबाबा बेनकाब
Jul 11, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM













