Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दीप्ती को देखते ही पहली नजर में प्यार कर बैठे थे श्रेयस तलपड़े, फिल्मी है लव स्टोरी

श्रेयस तलपड़े आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्रेयस का जन्म 27 जनवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। श्रेयस ने बॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया है। उनके पिता बॉलीवुड अभिनेत्रियां मीना टी और जयश्री के भाई हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jan 27, 2025 | 06:00 AM

श्रेयस तलपड़े (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर श्रेयस तलपड़े आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्रेयस तलपडे का जन्म 27 जनवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। श्रेयस ने बॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया है। उनके पिता बॉलीवुड अभिनेत्रियां मीना टी और जयश्री टी के भाई हैं। श्रेयस की स्कूलिंग अंधेरी वेस्ट स्थित श्री राम वेलफेयर सोसायटी से हुई। उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन की। श्रेयस अपने कॉमिक अंदाज के लिए काफी जाने जाते है।

श्रेयस ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मो और टेलीविजन शॉप से की थी। उन्होंने ‘जाने अंजाने’, ‘दामिनी’ और ‘वो’ जैसे सीरियल्स में काम किया। उन्होंने साल 2000 से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्म ‘इक़बाल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। श्रेयस ने इस फिल्म में कमाल की एक्टिंग की थी। नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित ‘ इकबाल ‘ में श्रेयस ने एक मूक और युवा लड़के की भूमिका निभाई थी।इस फिल्म के लिए उनकी काफी तारीफ की गई थी।

इसके बाद वह फिल्म डोर में नजर आये। इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग से आलोचक एक बार फिर उनकी तारीफ़ करने को मजबूर हो गए।इस फिल्म के बाद श्रेयस पेइंग गेस्ट, ‘हाउसफुल 2’, ‘गोलमाल सीरीज’, अपना सपना मनी मनी ,ओम शांति ओम जैसी कई हिट और सफल फिल्मों में नजर आ चुके हैं। श्रेयस ने कई फिल्मों में अपने जबरदस्त कॉमेडी अंदाज़ से सबसे तारीफ बटोरी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गलवान झड़प के सात दिन बाद चीन का गुप्त परमाणु परीक्षण, अमेरिका ने किया बड़ा खुलासा

Border 2 Collection: बॉर्डर 2 का धमाका जारी, 16वें दिन 300 करोड़ क्लब में ली एंट्री, धूम-सुल्तान को छोड़ा पीछे

कोटा में भीषण हादसा: तीन मंजिला इमारत जमींदोज, 2 की मौत और 15 रेस्क्यू; बगल की खुदाई बनी काल?

जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव शांतिपूर्ण, 2,819 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद

ये भी पढ़ें- क्रिस मार्टिन ने मनाया गणतंत्र दिवस

श्रेयस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी लव स्टोरी काफीदिलचस्प रही है। साल 2000 में श्रेयस को कॉलेज के फेस्ट में बुलाया गया था। इस फेस्ट में दीप्ति कॉलेज सेक्रेटरी थीं। जब श्रेयस ने दीप्ति को पहली बार देखा तो श्रेयस को उनसे प्यार हो गया। इतना ही नहीं श्रेयस ने महज 4 दिन बाद दीप्ती को प्रपोज़ कर दिया था। इसके बाद दोनों ने लम्बे समय तक एक -दूसरे को डेट किया। वहीं, 31 दिसंबर 2004 को श्रेयस और दीप्ति शादी के बंधन में बंध गए। शादी के 14 साल बाद 4 मई, 2018 में श्रेयस और दीप्ति सरोगेसी की मदद पेरेंट्स बने।  उन्होंने अपनी बेटी का नाम आद्या रखा है।

एक्टिंग के अलावा श्रेयस ने अपने होम प्रोडक्शन बैनर, समृद्धि मूवीज के तहत ‘पॉश्टर बॉयज’ जैसी एक मराठी फिल्म का निर्माण भी किया है। इस फिल्म को बॉलीवुड के दिग्गज सुभाष घई ने लॉन्च किया था। वहीं, इस फिल्म के हिंदी रीमेक के साथ श्रेयस ने अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल नजर आये थे।

Shreyas talpade fell in love with deepti at first sight love story is filmy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2025 | 06:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.