श्रेया घोषाल का बॉलीवुड में पहला गाना कौन सा था, पहले ही गाने पर मिला था नेशनल अवार्ड
श्रेया घोषाल इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। कम उम्र में पांच बार नेशनल अवार्ड, सुरीली आवाज, टीवी रियलिटी शो से बॉलीवुड की सुरों की मलिका बनने का श्रेया घोषाल का सफर आसान नहीं रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
श्रेया घोषाल की रातों रात चमकी थी किस्मत, पहले ही गाने पर मिला था नेशनल अवार्ड
Shreya Ghoshal News: बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर्स में से एक श्रेया घोषाल प्लेबैक सिंगिंग में जाना पहचाना नाम बन गई है। श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के एक सिंगिंग रियलिटी शो से की थी, जिसमें उन्हें बतौर कंटेस्टेंट देखा गया। फिल्म में पहली बार उन्हें संजय लीला भंसाली ने ब्रेक दिया था और कम ही लोग जानते हैं कि उनका पहला गीत ‘बैरी पिया’ नेशनल अवार्ड जीतने में कामयाब हुआ था। श्रेया घोषाल को बेहद कम उम्र में पहली बार नेशनल अवार्ड मिला। उसके बाद श्रेया को चार बार और नेशनल अवार्ड मिल चुका है। वह 5 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
श्रेया घोषाल ने 4 साल की उम्र में पहली बार गाना गया था। श्रेया घोषाल 12 भारतीय भाषाओं में गाना गा चुकी हैं। उन्हें तीन बार हिंदी गाने के लिए एक-एक बार मराठी और तमिल गाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। श्रेया घोषाल ने महज 14 साल की उम्र में पहला एल्बम रिकॉर्ड किया था। जिसमें करीब 12 गाने मौजूद थे। उसे काफी पसंद किया गया था। यह एल्बम बंगाली भाषा में था।
ये भी पढ़ें- पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और अनन्या पांडे, इस खास फेस्टिवल पर रिलीज होगी फिल्म
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
ये भी पढ़ें- ग्रैमी अवॉर्ड से ज्यादा बियांका सेंसरी की हो रही है चर्चा, पारदर्शी कपड़े की वजह से पुलिस ने किया बाहर
श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर की थी। इसके बाद उनकी आवाज को संजय लीला भंसाली को प्रभावित कर गई। जिसके बाद संजय लीला भंसाली ने श्रेया घोषाल को अपनी एक बड़ी फिल्म ‘देवदास’ में गाना गाने का मौका दिया। देवदास शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को लेकर बनाई गई फिल्म थी। इस फिल्म में श्रेया घोषाल ने बैरी पिया गाने को गया था। इस गाने को नेशनल अवार्ड मिला और यह श्रेया घोषाल का पहला बॉलीवुड गाना था जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किया।
