श्रद्धा कपूर ने फिर से शुरू की निर्देशक लव रंजन की फिल्म की शूटिंग, पढ़े पूरी खबर
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: श्रद्धा कपूर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखे हुए कुछ समय हो गया है। अदाकारा ने फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार है। हालांकि आने वाले समय में श्रद्धा कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। इस लंबी लिस्ट में निर्देशक लव रंजन (Luv Ranjan) की आगामी फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। पिछले दिनों टीम मुंबई में फिल्म की शूटिंग कर रही थी। लेकिन लव रंजन की शादी के चलते टीम ने कुछ दिनों का ब्रेक लिया था। इसके बाद अब टीम ने आज से मुंबई में शूटिंग शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
रिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कौन बने हैं जटायू? अमिताभ नहीं, इस दिग्गज स्टार की हुई एंट्री, जानिए पूरी डिटेल
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर क्यों टला? जानिए सीजेपी प्रोटेस्ट और स्पाइडर मैन कनेक्शन का सच
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
अपडेट के अनुसार, श्रद्धा 8 मार्च को यानी आज से प्रोजेक्ट की शूटिंग फिर से शुरू की है। लव रंजन की यह एक फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है और इसमें रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। इंडिया टुडे में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, ‘फिल्म की शूटिंग खत्म होने से पहले सिर्फ दो महत्वपूर्ण शेड्यूल बचे हैं। वे इसकी शूटिंग मुंबई में करेंगे और फिर शूटिंग के आखिरी चरण के लिए दूसरी लोकेशन पर पहुंचेंगे।
आपको बता दें, लव रंजन निर्देशित, श्रद्धा कपूर लंदन में चलबाज़ में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा, वह निखिल द्विवेदी की फिल्म में नागिन की भूमिका भी निभाती दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया करेंगे और इस फिल्म में ढेर सारे वीएफएक्स होंगे।
