क्या इस साल दुल्हन बनेंगी श्रद्धा कपूर? राहुल मोदी संग शादी की खबरों पर मौसी ने खोला राज
Shraddha Kapoor Marriage Rumors: श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चाओं के बीच अब उनकी मौसी के बयान ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
श्रद्धा कपूर और तेजस्विनी कोल्हापुरे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tejaswini Kolhapure Reaction Shraddha Kapoor Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लंबे समय से अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं।
इस साल की शुरुआत में खबरें आई थीं कि श्रद्धा कपूर अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर राहुल मोदी के साथ उदयपुर में शादी करने की योजना बना रही हैं। इन खबरों के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया, लेकिन अब परिवार की ओर से आए बयान ने इन अटकलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
श्रद्धा कपूर की शादी पर मौसी ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में जब श्रद्धा कपूर की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना था कि “मुझे सच में इस बारे में कुछ भी नहीं पता।” इस बयान के बाद फैंस के बीच कन्फ्यूजन और भी बढ़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
यह पहली बार नहीं है जब परिवार के किसी सदस्य ने इस तरह की प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर ने भी उनकी शादी की खबरों पर मजाकिया अंदाज में कहा था कि यह उनके लिए भी नई खबर है।
साल 2024 से दोनों के रिलेशनशिप की उड़ीं अफवाहें
दरअसल, श्रद्धा और राहुल मोदी के रिलेशनशिप की खबरों ने 2024 में जोर पकड़ा था, जब दोनों को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद कई मौकों पर दोनों साथ नजर आए, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गईं। एक वायरल तस्वीर में श्रद्धा को राहुल को अपने हाथों से खाना खिलाते हुए भी देखा गया था, जिसने फैंस का ध्यान खूब खींचा।
ये भी पढ़ें- जेल से बच गए राजपाल यादव, कोर्ट से मिली राहत, बोले-1 अप्रैल को होगा दूध का दूध और पानी का पानी
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह फिल्म ‘एथा’ में मराठी फोक आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वह ‘स्त्री 3’ और ‘भेड़िया 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी। फिलहाल श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन फैंस को उनके आधिकारिक ऐलान का बेसब्री से इंतजार है।
