Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यश की ‘टॉक्सिक’ के चलते बदल सकती है श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की रिलीज, मेकर्स कर रहे नई तारीख पर विचार

Eetha Release Date: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' की रिलीज डेट बदली जा सकती है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 15, 2026 | 07:38 PM

टॉक्सिक और ईठा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shraddha Kapoor Eetha Release Date: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद बॉक्स ऑफिस समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। पहले मार्च में रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और इसी वजह से कई निर्माता अपनी फिल्मों की रिलीज डेट पर दोबारा विचार कर रहे हैं।

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘वन’ की रिलीज डेट भी ‘टॉक्सिक’ से टकराव से बचने के लिए आगे बढ़ा दी गई। अब ऐसी ही चर्चाएं श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर भी तेज हो गई हैं। फिलहाल ‘ईठा’ की रिलीज डेट 28 अगस्त तय है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इस तारीख में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं।

क्या बदलेगी ईठा की रिलीज डेट

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए फिल्म को या तो पहले रिलीज कर सकता है या फिर इसकी रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट 28 अगस्त ही मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, जिंदगी जीने का नया नजरिया देने वाली फिल्म आज भी है लोगों की फेवरेट

25 लाख की नेमप्लेट, 300 करोड़ का बंगला… जानिए शाहरुख खान के ‘मन्नत’ की लग्जरी कहानी

Jennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी की चर्चा तेज, दूल्हे को लेकर सामने आई नई जानकारी

‘बॉलीवुड में मेरा कोई दोस्त नहीं’, शहनाज गिल का छलका दर्द, इंडस्ट्री को लेकर कही दिल की बात

स्क्रीन शेयरिंग और कमाई पर पड़ सकता है असर

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ‘टॉक्सिक’ और ‘ईठा’ जैसी दो बड़ी फिल्में एक ही समय के आसपास रिलीज होती हैं, तो दोनों को स्क्रीन शेयरिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे न केवल सिनेमाघरों में शो की संख्या प्रभावित होगी, बल्कि दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर पड़ सकता है। यही वजह है कि कई निर्माता रिलीज डेट को लेकर रणनीति बना रहे हैं।

वीठाबाई की कहानी पर आधारित है ईठा

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ एक फीमेल-सेंट्रिक फिल्म है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। यह फिल्म प्रसिद्ध मराठी तमाशा कलाकार वीठाबाई के जीवन से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का पहला टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें श्रद्धा कपूर का दमदार अवतार देखने को मिला। टीजर में उन्हें गर्भवती अवस्था में मंच पर डांस करते हुए दिखाया गया।

ये भी पढ़ें- ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, जिंदगी जीने का नया नजरिया देने वाली फिल्म आज भी है लोगों की फेवरेट

फिलहाल आधिकारिक ऐलान का इंतजार

‘ईठा’ की रिलीज डेट बदलने की खबरें फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स तक सीमित हैं। मेकर्स ने अभी तक किसी नई तारीख की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में अब सभी की नजर आधिकारिक घोषणा पर टिकी है कि क्या श्रद्धा कपूर की फिल्म वास्तव में यश की ‘टॉक्सिक’ से क्लैश टालने के लिए अपनी रिलीज डेट बदलेगी या तय समय पर ही सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

Shraddha kapoor eetha release date change to avoid yash toxic clash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 07:38 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shraddha Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.