Jennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी की चर्चा तेज, दूल्हे को लेकर सामने आई नई जानकारी
Jennifer Winget Marriage: जेनिफर विंगेट 16 जुलाई को सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ प्राइवेट व्हाइट वेडिंग कर सकती है। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से इस शादी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
- Written By: सोनाली झा
जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Jennifer Winget Second Marriage: टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री गुरुवार, 16 जुलाई 2026, को यूनाइटेड किंगडम में एक निजी ‘व्हाइट वेडिंग’ समारोह में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक जेनिफर विंगेट या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया है, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक, जेनिफर विंगेट कथित तौर पर विलियम इस्माइल नाम के सिंगापुर स्थित एक बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि विलियम लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और पिछले काफी समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
व्हाइट ब्राइडल गाउन में नजर आने की चर्चा
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि एक विदेश यात्रा के दौरान विलियम ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था और अभिनेत्री ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर अपनी कथित क्रिश्चियन वेडिंग के लिए लंबे समय से तैयारियां कर रही थीं। खबर है कि वह इस खास मौके पर एक मशहूर ब्राइडल ब्रांड का व्हाइट वेडिंग गाउन पहन सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘बॉलीवुड में मेरा कोई दोस्त नहीं’, शहनाज गिल का छलका दर्द, इंडस्ट्री को लेकर कही दिल की बात
Jana Nayagan Update: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते का क्या है सच? डेटिंग के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा जवाब
फराह खान की बात पहले लगी बुरी, बाद में समझ आया मकसद, ‘लॉकअप 2’ से बाहर होकर माधुरी ग्रोवर ने सुनाया अनुभव
करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अभिनेत्री की करीबी दोस्त जेनेलिया देशमुख और हरलीन सेठी को भी इस समारोह का निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, इन जानकारियों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जेनिफर विंगेट की निजी जिंदगी पहले भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने 9 अप्रैल 2012 को करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2014 में उनका तलाक हो गया।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
सोशल मीडिया पर जेनिफर विंगेट की कथित दूसरी शादी की खबर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं पर आधारित है। जब तक अभिनेत्री या उनकी टीम की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इन खबरों को पुष्टि के बजाय दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
