
श्रद्धा कपूर (फोटोे सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं। श्रद्धा कपूर ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने कैसे होली उत्सव का समापन किया है।
श्रद्धा कपूर ने अपने होली उत्सव का समापन मीठे अंदाज में किया और उन्होंने मुंह में पानी लाने वाली गुजिया खाई। इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘आशिकी 2’ स्टार ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी लाखों डॉलर की मुस्कान दिखाती हुई दिखाई दे रही हैं, क्योंकि वह मिठाई खाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती थीं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि ऐसे हुई हैप्पी होली।
श्रद्धा कपूर के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि रत्नों के लिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं बनती है ना। दूसरे यूजर ने लिखा कि श्रद्धा, आपकी जनवरी वाली घोषणा कहां है, अब हम मार्च में हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैंने सुना है आपका निक नेम चिमनी है। एक और यूजर ने लिखा कि स्त्री भी खेलती है होली।
काम की बात करें तो एक्ट्रेस के हाथ में स्त्री 3 हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस का नाम ‘सनम तेरी कसम 2’ के साथ जोड़ा जा रहा है। श्रद्धा कपूर हर्षवर्धन राणे के साथ फिल्म में नजर आ सकती हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को फिल्म के लिए बेस्ट जोड़ी बताया जा रहा है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खबर के मुताबिक श्रद्धा कपूर को फिल्म के लिए संपर्क किया गया है, उन्होंने फिल्म के लिए हां किया है या नहीं इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अगर वह फिल्म साइन करती है तो यह एक सफल फिल्म साबित होगी यह अंदाजा फैंस लग रहे हैं। सनम तेरी कसम में हर्षवर्धन राणे के साथ पाकिस्तानी कलाकार मावरा होकेन नजर आई थी। लेकिन सनम तेरी कसम फिल्म की कहानी के आखिर में मावरा होकेन के किरदार की मौत हो जाती है।






