Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिषेक बच्चन संग शूजित सरकार पहुंचे कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर, साथ में दिखें रियल अर्जुन सेन

कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में एक खास रीयूनियन देखने को मिला, जहां रीयल लाइफ की दोस्ती का जबरदस्त मेल दिखाया गया। अमिताभ बच्चन शूजित सरकार के साथ रियल अर्जुन सेन, जिन्होंने फिल्म को इंस्पायर किया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 23, 2024 | 01:41 PM

अभिषेक बच्चन संग शूजित सरकार पहुंचे कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में एक खास रीयूनियन देखने को मिला, जहां रीयल लाइफ की दोस्ती और सिनेमाई कहानी का जबरदस्त मेल दिखाया गया। अमिताभ बच्चन के साथ स्टेज पर शूजित सरकार, जो आई वांट टू टॉक के डायरेक्टर हैं। साथ ही रियल अर्जुन सेन, जिन्होंने फिल्म को इंस्पायर किया है, और अभिषेक बच्चन, जो फिल्म में रील अर्जुन सेन का रोल निभा रहे हैं। दोनों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई हैं।

फिल्म में अर्जुन सेन का किरदार एक असल व्यक्ति पर आधारित है, जो न सिर्फ कहानी के लिए अहम हैं, बल्कि शूजित सरकार के करीबी दोस्त भी हैं। अर्जुन सेन के जीवन और अनुभवों ने फिल्म में भावनात्मक गहराई जोड़ने में मदद की है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से बेहतरीन रिव्यू मिले हैं, जिसने फिल्म के लिए देखी जा रही उत्सुकता में इजाफा किया है। इसे उसकी गहरी भावनाओं और शानदार कहानी के लिए सराहा गया है।

ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य ने पहले सामंथा से की लव मैरिज, फिर लिया तलाक

सम्बंधित ख़बरें

स्टारडम नहीं बना दीवार, अभिषेक बच्चन ने खोला रिश्ते का राज, क्यों नहीं हुई ऐश्वर्या राय से इनसिक्योरिटी

‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स

फरीदा जलाल और शबाना आजमी के साथ अभिषेक बच्चन की दिखी शानदार बॉन्डिंग, अपने जेस्चर से जीता फैंस का दिल

मुंबई की ग्रैंड वेडिंग में छाए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, सलमान खान के गाने पर किया शानदार डांस

मशहूर हस्तियों ने तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा की हैं। अनिल कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शूजित सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बेस्ट में से एक क्यों हैं। अभिषेक बच्चन ने आई वांट टू टॉक में दमदार अभिनय किया है। इसे जरूर देखना चाहिए। इसी तरह से फिल्ममेकर जोया अख्तर ने लिखा है कि शानदार कहानी और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस का संगम। ​​शूजित और आई वांट टू टॉक की पूरी टीम को बधाई।

आज रात के स्पेशल एपिसोड में दर्शक अर्जुन सेन के रीयल और रील वर्जन के बीच एक अनोखी बातचीत देखेंगे। शूजित सरकार फिल्म बनाने की प्रक्रिया पर रोशनी डालते हैं, वहीं अभिषेक बच्चन कहते हैं कि इस किरदार को निभाते हुए उन्हें उस व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिला, जिनकी सोच और जीवन की यात्रा ने आई वांट टू टॉक के कथानक पर गहरा असर डाला है।

यह खास एपिसोड फिल्म के साथ-साथ उन मजबूत रिश्तों का भी उत्सव है जो कहानी को जीवंत बनाते हैं। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित आई वांट टू टॉक 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू फिल्म का हिस्सा हैं, और इसे रॉनी लाहिरी और शूजित सरकार ने राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

Shoojit sircar arrived on the sets of kaun banega crorepati with abhishek bachchan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2024 | 01:41 PM

Topics:  

  • Abhishek Bachchan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.