Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाहरुख खान की ‘किंग’ से Abhishek Bachchan का लुक लीक, हाथ में बंदूक लिए दिखे खतरनाक विलेन

Abhishek Bachchan King Villain Role: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के सेट से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। वायरल तस्वीरों में वह सॉल्ट-एंड-पेपर लुक और बंदूक के साथ नजर आए।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 14, 2026 | 04:38 PM

किंग के सेट से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक लीक (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Abhishek Bachchan King Look Leak: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और इसी बीच सेट से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक बेहद दमदार और खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में अभिषेक बच्चन का लुक काफी अलग नजर आ रहा है। एक्टर हाफ-शेव हेयरस्टाइल और सॉल्ट-एंड-पेपर दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में बंदूक नजर आ रही है और बताया जा रहा है कि ये फिल्म के किसी बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें हैं। तस्वीरों में कार क्रैश और हाई-वोल्टेज क्लाइमेक्स सीन की झलक भी दिखाई दे रही है।

राजा शिवाजी के बाद फिर चर्चा में अभिषेक

हाल ही में अभिषेक बच्चन फिल्म राजा शिवाजी में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। अब ‘किंग’ में उनका निगेटिव रोल चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी स्टाइलिश और खतरनाक होने वाला है। फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से यह चर्चा थी कि अभिषेक किसी बड़े एक्शन प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं और अब ‘किंग’ के जरिए वह एक बार फिर दमदार वापसी करते दिखाई दे रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Alia Bhatt Cannes 2026: आलिया भट्ट का कान्स 2026 में रॉयल विंटेज लुक वायरल, कॉर्सेट साड़ी गाउन ने खींचा ध्यान

Tara Sutaria का कान्स 2026 में शानदार डेब्यू, विंटेज लुक से लूटी लाइमलाइट, दिशा पाटनी ने किया रिएक्ट

Diljit Dosanjh US Citizenship: पंजाब की राजनीति में नहीं आएंगे दिलजीत दोसांझ, सामने आई बड़ी वजह

किस फिल्म में Varun Dhawan की हुई NO ENTRY, इस एक्टर को मिला चांस, मेकर्स को लगा बड़ा झटका

#AbhishekBachchan 😈 First Official Internet Breaking Alert LEAKED LOOK Photos ⚠️ From #KING 👑 Shoot On Sets In 2026❤️‍🔥#ABJr Full Fledge RAW & REAL First Look Reveal In #SiddharthAnand‘s Next PAN World Action Opus On #XMas Dec 24 2026 💯 Its From CAR CRASH & CLIMAX Sequences💥 pic.twitter.com/CzoxMnSNMI — Shahabuddin Ahmed (SRKian) 2.0 🇮🇳 🇵🇸 (@Shahab2SRKian50) May 13, 2026

लीक वीडियो पर भड़के सिद्धार्थ आनंद

इससे पहले फिल्म के सेट से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए थे। दोनों एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करते दिखाई दिए थे। लगातार लीक हो रहे कंटेंट को लेकर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से अपील की कि फिल्म से जुड़ा कोई भी लीक वीडियो या फोटो शेयर न करें।

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt Cannes 2026: आलिया भट्ट का कान्स 2026 में रॉयल विंटेज लुक वायरल, कॉर्सेट साड़ी गाउन ने खींचा ध्यान

मल्टीस्टारर फिल्म होगी किंग

‘किंग’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि यह आने वाले समय की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

Abhishek bachchan king look leak shah rukh khan film star cast role

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 04:38 PM

Topics:  

  • Abhishek Bachchan
  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Shah Rukh Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.