‘मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था’, Shilpa Shinde ने पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई केस दर्ज करने की वजह
Shilpa Shinde Controversy: शिल्पा शिंदे ने कहा कि 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता पर लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप झूठा था और उस समय उनके पास स्थिति से बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था।
- Written By: सोनाली झा
शिल्पा शिंदे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Shilpa Shinde Producer Case: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर अपने पुराने विवाद को लेकर खुलासा किया है। ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिल्पा शिंदे ने बताया कि उन्होंने शो के निर्माता पर जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, वे झूठे थे। अब उन्होंने यह भी बताया है कि इस सच्चाई को सामने लाने में उन्हें नौ साल क्यों लग गए।
हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे ने कहा था कि उस समय उनके पास स्थिति से बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था, इसलिए उन्होंने निर्माता पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। शिल्पा शिंदे ने बताया कि वह उस समय ही पूरी सच्चाई बताना चाहती थीं, लेकिन निर्माताओं के साथ उनकी एक समझ थी कि दोनों पक्ष इस मामले पर मीडिया में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
शिल्पा शिंदे ने कही ये बात
शिल्पा शिंदे ने कहा कि मैं उस समय ही सब कुछ बताना चाहती थी, लेकिन हमारी यह प्रतिबद्धता थी कि हम मीडिया में इस मुद्दे पर बात नहीं करेंगे। ऐसा नहीं था कि मैं डरी हुई थी। मुझे कभी डर नहीं लगा। मेरे साथ पहले भी ऐसी परिस्थितियां आई हैं क्योंकि मैंने कभी पैसे को प्राथमिकता नहीं दी। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि पूरे विवाद के दौरान उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
फराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Bharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Peddi Collection: पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ बनी बड़ी टॉलीवुड फिल्म
Sunita Ahuja Video: GOAT विवाद पर सुनीता आहूजा ने दी सफाई, बोलीं- मुझे इसका मतलब नहीं पता था
शिल्पा शिंदे का दावा
शिल्पा शिंदे ने दावा किया कि यह सब उन्हें एक अनुबंध में बांधकर रखने की कोशिश का हिस्सा था, क्योंकि वह शो उस समय बेहद लोकप्रिय था। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि जब भी उन्हें कहीं कुछ गलत दिखाई देता है, तो वह उसके खिलाफ आवाज उठाती हैं। सेट पर भी वह हमेशा अपना पक्ष रखने से पीछे नहीं हटतीं।
सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी
शिल्पा शिंदे ने यह भी कहा कि जब किसी स्थिति में उन्हें ठेस पहुंचती है, तो वह वहां से खुद को अलग कर लेती हैं। इसी वजह से उन्हें अपने करियर में कई प्रोजेक्ट्स भी गंवाने पड़े। पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि यह बात किसी को नहीं पता। मैं सच बोलने से नहीं डरती। मैंने अपने निर्माता पर यौन उत्पीड़न का केस किया था क्योंकि मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। उसी के जरिए मैं उस स्थिति से बाहर निकल पाई और बाद में मामला सुलझ गया।
