शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, विदेश यात्रा की नहीं मिली अनुमति
Shilpa Shetty-Raj Kundra Setback: बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की विदेश यात्रा की याचिका खारिज कर दी है। कपल ने 2-5 अक्टूबर और दिसंबर में अन्य देशों की यात्राओं की अनुमति मांगी थी।
- Written By: सोनाली झा
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका
Shilpa Shetty and Raj Kundra Suffer Setback: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कपल ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा जारी लुकआउट नोटिस के खिलाफ याचिका दाखिल की थी, जिसमें 2 से 5 अक्टूबर तक परिवार के साथ फुकेट में छुट्टियां मनाने के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगी गई थी। हालांकि कोर्ट ने उनकी याचिका पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया।
शिल्पा और राज की ओर से वकील निरंजन मुंदरगी और केरल मेहता ने अदालत में तर्क दिया कि 2021 में दर्ज एक पुराने मामले के बावजूद दंपति कई बार विदेश यात्रा कर चुका है और हमेशा जांच में सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि चल रही जांच के दौरान भी उन्हें यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा केस
मुख्य सरकारी वकील मनकुंवर देशमुख ने कोर्ट को बताया कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ गंभीर आर्थिक अपराध के दो मामले लंबित हैं, इसलिए उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देना जोखिम भरा हो सकता है। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायमूर्ति चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की खंडपीठ ने ईओडब्ल्यू को याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। फिलहाल कोर्ट ने किसी भी तरह की राहत देने से मना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: मौत के मुंह में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा सुरक्षाकवच और बचाएगा जान; कावेरी की अक्ल भी आएगी ठिकाने
Dilip Joshi Exit: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
आखिर किस हरकत से नाराज हुईं जरीन खान? पैपराजी से बोलीं- ‘फालतूगिरी मत करना’, वीडियो हुआ वायरल
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने सेक्सुअलिटी पर किया नया खुलासा, बोलीं- ‘फिलहाल किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहती’
नहीं मिली विदेश यात्रा की अनुमति
याचिका में कपल ने अपनी आगामी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं का भी जिक्र किया। इसमें 21 से 24 अक्टूबर तक लॉस एंजिल्स, 26 से 29 अक्टूबर तक कोलंबो और मालदीव में होटल के विस्तार से जुड़े काम, और 20 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक दुबई और लंदन में राज कुंद्रा के माता-पिता से मिलने की यात्रा शामिल है। कोर्ट ने ईओडब्ल्यू को 8 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके बाद ही इस मामले की अगली सुनवाई होगी और फैसला लिया जाएगा कि दंपति को भविष्य में विदेश यात्रा की अनुमति दी जा सकती है या नहीं।
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा की अक्टूबर से खास उम्मीदें, सोशल मीडिया पर किया दिलचस्प पोस्ट शेयर
कपल पर दर्ज है धोखाधड़ी का मामला
बता दें कि अगस्त 2025 में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। सितंबर में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया। इस केस की जांच अभी जारी है और शिल्पा-राज का यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस फैसले के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर फिलहाल रोक लगी है, और उनके फैंस इस मामले पर लगातार अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं।
