Shikhar Pahariya: शिखर पहाड़िया को यूजर ने कहा ‘दलित’, एक्टर के जवाब ने जीता फैंस का दिल
Shikhar Pahariya Replies Troll to call him Dalit: स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर शिखर पहाड़िया पर एक यूजर ने जाति सूचक टिप्पणी की। यूजर ने उन्हें दलित बता दिया। एक्टर ने भी करारा जवाब दिया है।
- Written By: अनिल सिंह
तू तो दलित है! यूजर के कमेंट पर शिखर पहाड़िया ने दिया करारा जवाब
Shikhar Pahariya Replies Troll to call him Dalit: शिखर पहाड़िया स्काई फोर्स फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। जाह्नवी कपूर के साथ उनके रिलेशनशिप की चर्चा हमेशा होती रहती है। शिखर पहाड़िया इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उन्हें ‘दलित’ कहकर संबोधित किया। नफरत से भरे ट्रोल को एक्टर ने करारा जवाब दिया है। शिखर पहाड़िया ने नफरत से भरे यूजर को जो जवाब दिया उसके लिए फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और शिखर पहाड़िया द्वारा दिए गए जवाब को ट्रोल के मुंह पर करारा तमाचा बताया जा रहा है।
शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर के अफेयर की चर्चा इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन दोनों की डेटिंग की खबर सुर्खियों में बनी रहती है। दोनों त्योहार और किसी इवेंट के मौके पर एक साथ नजर भी आते हैं। दिवाली के मौके पर भी दोनों एक साथ नजर आए थे। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया दोनों पालतू डॉग के साथ नजर आ रहे हैं, इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया, जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘लेकिन तू तो दलित है’ इसके बाद शिखर पहाड़िया ने भी उसपर करारा जवाब दिया है, शिखर पहाड़िया के जवाब से उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं और कहा जा रहा है की शिखर पहाड़िया ने नफरत से भरे यूजर को तगड़ा जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें- नई मम्मी आने से पहले बाप-बेटी में अनबन! आमिर खान-आइरा के वीडियो पर यूजर्स का अंदाजा
सम्बंधित ख़बरें
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शिखर पहाड़िया ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में आप देख सकते हैं, वही तस्वीर है जिस पर कमेंट आया है। नफरत से भरे यूजर का कमेंट भी यहां पर शिखर पहाड़िया ने साझा किया और नीचे उन्होंने संदेश लिखा है, शिखर पहाड़िया ने लिखा यह वाकई निराशाजनक है कि आज भी तुम्हारे जैसे लोग छोटे और पिछड़ी हुई मानसिकता के शिकार हैं। दिवाली रोशनी और एकता का त्यौहार है, जो तुम्हारी सोच से परे है। आगे उन्होंने लिखा भारत की ताकत हमेशा इसकी विभिन्नता और समावेशिता में रही जिसे समझने में तुम पूरी तरह से असफल हो। अज्ञानता फैलाने के बजाय तुम्हें खुद को शिक्षित करना चाहिए, जिससे तुम्हारी सोच का स्तर बढ़ सकता है।
