शिबानी दांडेकर ने ऐसे शुरू किया था करियर, टाइमपास से फिल्मों में रखा कदम, फरहान अख्तर संग की शादी

Shibani Dandekar Career: शिबानी दांडेकर का जन्म 27 अगस्त 1980 को पुणे में हुआ था। उन्होंने न्यूयॉर्क में टीवी होस्ट के तौर पर करियर शुरू किया। शिबानी ने भारत लौटकर मॉडलिंग और एक्टिंग की।
Shibani Dandekar Birthday Special
शिबानी दांडेकर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shibani Dandekar Birthday Special: शिबानी दांडेकर मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। मॉडलिंग से लेकर टीवी होस्टिंग और एक्टिंग तक, उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। 27 अगस्त 1980 को पुणे में जन्मीं शिबानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अभिनेता फरहान अख्तर संग रिश्ते को लेकर भी लंबे समय तक सुर्खियों में रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

शिबानी का जन्म पुणे में हुआ था। उनके पिता शशिधर दांडेकर ऑस्ट्रेलिया में थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर काम करते थे, जबकि उनकी मां सुलभ दांडेकर कतर एयरवेज में कार्यरत थीं। शिबानी की दो बहनें अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर हैं। तीनों बहनों ने मिलकर डी-मेजर नाम का म्यूजिक बैंड भी बनाया था। शिबानी का बचपन ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में बीता, जिसकी वजह से उन्हें कम उम्र से ही अलग-अलग संस्कृतियों को करीब से जानने का मौका मिला।

2001 में न्यूयॉर्क जाकर शुरू किया करियर

साल 2001 में शिबानी काम की तलाश में न्यूयॉर्क चली गई थीं। वहां उन्होंने अमेरिकन टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने नमस्ते अमेरिका, वी देसी और एशियन वैरायटी जैसे शो होस्ट किए। इन शोज के जरिए उन्हें पहचान मिली। इतना ही नहीं, शिबानी ने अटलांटिक सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में सुपरस्टार शाहरुख खान को भी होस्ट किया था।

टाइमपास से फिल्मों में रखा कदम

अमेरिका में कुछ समय बिताने के बाद शिबानी भारत लौट आईं और यहां मॉडलिंग व होस्टिंग जारी रखी। शिबानी दांडेकर ने अपने करियर में कई अंग्रेजी शोज होस्ट किए। इसके बाद साल 2014 में आई मराठी फिल्म ‘टाइमपास’ से उन्होंने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। अगले साल यानी 2015 में वह फिल्म ‘रॉय’ के जरिए बॉलीवुड में नजर आईं।

Shibani Dandekar Birthday Special
ब्यूटिफुल तो हैं हीं आप, मल्लिका शेरावत की खूबसूरती पर फिदा हुए तेज प्रताप यादव, एक्ट्रेस के लिए बजाई बांसुरी

फरहान अख्तर संग रिश्ते ने बटोरी सुर्खियां

शिबानी दांडेकर का नाम उनके करियर के दौरान कई चर्चित हस्तियों के साथ जोड़ा गया। हालांकि, उनकी जिंदगी में अभिनेता और फिल्ममेकर फरहान अख्तर की एंट्री के बाद दोनों का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। फरहान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अधुना भबानी से शादी की थी, लेकिन करीब 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद फरहान और शिबानी ने अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com