ब्यूटिफुल तो हैं हीं आप, मल्लिका शेरावत की खूबसूरती पर फिदा हुए तेज प्रताप यादव, एक्ट्रेस के लिए बजाई बांसुरी

Bhojpuri Bawaal Promo: ‘भोजपुरी बवाल’ का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव की मजेदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। उन्होंने मल्लिका के लिए बांसुरी भी बजाई।
Mallika Sherawat Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mallika Sherawat Tej Pratap Yadav: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों अपने दिलचस्प प्रोमो की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में भोजपुरी सिनेमा के सितारों के साथ कई जाने-माने चेहरे भी नजर आ रहे हैं। अब शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव के बीच की मजेदार बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा है।

वायरल प्रोमो में मल्लिका शेरावत तेज प्रताप यादव से बातचीत करती नजर आ रही हैं। मल्लिका उनसे कहती हैं कि वह बिहार से उनसे मिलने आए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने उनकी एक बार भी तारीफ नहीं की। इसके बाद वह तेज प्रताप से पूछती हैं कि वह उन्हें कैसी लग रही हैं। मल्लिका के सवाल पर तेज प्रताप पहले उन्हें ‘हॉट’ और फिर ‘सेक्सी’ बताते हैं। इसके बाद मल्लिका उनसे पूछती हैं कि क्या वह उन्हें खूबसूरत नहीं मानते? इस पर तेज प्रताप कहते हैं कि ब्यूटिफुल तो हैं हीं आप। दोनों के बीच की यह बातचीत प्रोमो को काफी दिलचस्प बना देती है।

तेज प्रताप ने कितनी बार देखी मर्डर

प्रोमो में मल्लिका और तेज प्रताप यादव के बीच बातचीत यहीं खत्म नहीं होती। मल्लिका उनसे अपनी फिल्म ‘मर्डर’ को लेकर भी सवाल करती हैं। वह पूछती हैं कि क्या उन्होंने फिल्म देखी है। तेज प्रताप जवाब देते हैं कि उन्होंने ‘मर्डर’ देखी है। इसके बाद मल्लिका उनसे पूछती हैं कि उन्होंने यह फिल्म कितनी बार देखी? तेज प्रताप कहते हैं कि उन्होंने इसे ‘बहुत बार’ देखा है। उनका जवाब सुनकर दोनों हंसने लगते हैं और यह मजेदार पल भी प्रोमो में देखने को मिलता है।

Mallika Sherawat Tej Pratap Yadav
टॉक्सिक ने रिलीज होते ही मचाया तहलका, 6 बजे तक 72 करोड़ पार, जानें पहले दिन कितने करोड़ की कर सकती है कमाई

मल्लिका के लिए बजाई बांसुरी

शो के प्रोमो का सबसे खास पल तब आता है, जब मल्लिका शेरावत तेज प्रताप यादव से बांसुरी बजाने की फरमाइश करती हैं। मल्लिका की बात मानते हुए तेज प्रताप उनके लिए बांसुरी बजाना शुरू कर देते हैं। वहीं बांसुरी की धुन सुनकर मल्लिका आंखें बंद कर लेती हैं और इस पल को एन्जॉय करती नजर आती हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ में भोजपुरी सिनेमा और मनोरंजन जगत के कई चर्चित सितारे नजर आने वाले हैं। शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, रानी चटर्जी और तेज प्रताप यादव समेत कई कलाकार शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com