शर्लिन चोपड़ा ने एडॉप्ट की बच्ची या पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं एक्ट्रेस! तस्वीर पर उठा सवाल
Sherlyn Chopra With Adopted Daughter Photo went Viral: शर्लिन चोपड़ा बच्ची को गोद लेने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं, बीते दिनों उन्होंने यह बताया था कि अब वह कभी मां नहीं बन सकती।
- Written By: अनिल सिंह
बीमारी की वजह से नहीं बन सकती थी मां, शर्लिन चोपड़ा ने गोद ली बच्ची!
Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा बच्ची को गोद लेने की वजह से सुर्खियों में हैं। कहा यह जा रहा है कि उन्होंने एक बच्ची को अडॉप्ट किया है। सोशल मीडिया पर खुद शर्लिन चोपड़ा ने बच्ची के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की है और इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया जा रहा है। हालांकि शर्लिन चोपड़ा ने अपनी तरफ से इस बात का औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया है कि उन्होंने बच्ची गोद ली है या नहीं। सिर्फ तस्वीर पब्लिश की है और उसके साथ कैप्शन में लिखा है एक ऐसा आशीर्वाद जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता।
शर्लिन चोपड़ा ने बच्ची के साथ वाली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके अलावा शर्लिन चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पैपराजी का लिया हुआ वीडियो है, इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा बच्ची के साथ नजर आ रही हैं और पैपराजी द्वारा जारी किए गए इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा हुआ है, शर्लिन चोपड़ा ने बच्ची को अडॉप्ट किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों को देखकर लोग शर्लिन चोपड़ा के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की फिल्म है साल का सबसे विस्फोटक पुलिस ड्रामा, दिमाग को झकझोर देगी मूवी
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
दालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
शर्लिन चोपड़ा का वीडियो
शर्लिन चोपड़ा ने पिछले साल इस बात का खुलासा किया था कि वह कभी भी मां नहीं बन सकती हैं दरअसल वह सिस्टमिक ल्यूपस एरिदमेटोसस नामक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रही हैं। इसकी वजह से वह मां नहीं बन सकती हैं। इस पर उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें इस बात का बेहद दुख है। उन्होंने तो अपने बच्चों के नाम तक सोच कर रखे थे और बताया था कि अगर उनके बच्चे पैदा होते तो वह उनका नाम ए लेटर से शुरू होने वाले शब्द पर रखती।
