
मुंबई: बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan)रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के जरिए अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने की कोशिश में लगे पड़े है। बिग बॉस में साजिद ने इस लिए भी एंट्री की है क्योंकि #MeToo कैंपेन के चलते साजिद की जो इमेज खराब हुई है वह ठीक हो सके। लेकिन जब से ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में साजिद खान की एंट्री हुई है तब से वह लगातार चर्चा में बने हुए है। कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर उन्हें शो से बाहर करने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए साजिद खान के खिलाफ FIR दर्ज करने पुलिस स्टेशन पहुंच गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में मामला दर्ज नहीं किया है।
बीते दिन यानी 19 अक्टूबर 2022 को शर्लिन (Sherlyn Chopra) जुहू थाने में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने पहुंची थी। अभिनेत्री ने साजिद खान के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। साजिद खान ने जब से बिग बॉस में एंट्री की है तब से शर्लिन लगातार उनपर कई गंभीर आरोप लगाती दिखाई दी। हाल ही में शर्लिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साजिद के बारे में कई बातें बताई थी। साथ ही अभिनेत्री ने ‘बिग बॉस 16’ में जाने की अपनी इच्छा भी जाहिर की है।
आपको बता दें, साल 2018 से साजिद खान विवादों में हैं। इसी बीच जब #MeToo कैंपेन की शुरुआत हुई तब कई महिलाओं ने साजिद पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। इसके बाद साजिद को फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना मुश्किल हो गया। कई अभिनेताओं ने साजिद के साथ काम करने से मना कर दिया था।






