Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस सदाबहार एक्टर के कारण शेखर कपूर को मिली थी फिल्मों में जगह, 30 साल छोटी एक्ट्रेस से रचाई शादी

फिल्ममेकर शेखर कपूर 6 दिसंबर यानी आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे है। शेखर कपूर का जन्म 1945 को पंजाब के लाहौर में हुआ था। भारत-पाकिस्तान बटवारा के समय वह अपने परिवार के साथ इंडिया आ गए थे।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Dec 06, 2024 | 06:00 AM

शेखर कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: फिल्ममेकर शेखर कपूर 6 दिसंबर यानी आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे है। शेखर कपूर का जन्म 1945 को पंजाब के लाहौर में हुआ था। भारत-पाकिस्तान बटवारा के समय वह अपने परिवार के साथ इंडिया आ गए थे। हिंदी सिनेमा में आने से पहले शेखर बतौर चार्टेड अकाउंटेंट लंदन में काम कर चुके हैं। सदाबहार एक्टर देव आनंद ने शेखर कपूर को बॉलीवुड में एंट्री दिलवाईं। शेखर कपूर सदाबहार एक्टर देव आनंद के भांजे हैं।

शेखर कपूर ने लंदन से अकाउंटेंट में पढ़ाई की थी, लेकिन वो बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए भारत आ गए। शेखर देव आनंद की वजह से वह फिल्मों में आए। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म जान हाजिर हो से की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शेखर को उनकी शो ‘उड़ान’ की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रियता मिली।

ये भी पढ़ें- ‘पुष्पा 2’ के साथ रिलीज हुआ सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का टीजर

सम्बंधित ख़बरें

वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का ग्लोबल अवतार, पहली बार इस खास व प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

गोरेगांव: नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य का मुरदोली गेट वर्षों से बंद, पर्यटन और रोजगार पर गहरा असर

जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें, 500 इंटरनेशनल विकेट से बस चंद कदम दूर, फिर हो जाएंगे इस खास क्लब में शामिल

हुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे

उन्होंने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम से डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया था जिसमें नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी लीड रोल में थीं। शेखर ने बॉलीवुड को बैंडिट क्वीन और मिस्टर इंडिया जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। शेखर ने हॉलीवुड में ‘द फोर फेदर्स’, एलिजाबेथ-I, ‘द फोर फेदर्स’, ‘न्यू यॉर्क- आई लव यू’ और ‘पैसेज’ जैसी फिल्मों का डायरेक्ट किया है।

शेखर कपूर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम मेधा था। उसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति से शादी कर ली, जो कि उम्र में उनके करीब 30 साल छोटी हैं। दोनों ने साल 1997 में शादी की। उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने कावेरी रखा। शेखर और सुचित्रा की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। शेखर और सुचित्रा ने शादी के दस साल बाद अलग होने का फैसला ले लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेखर की दूसरी शादी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से टूटी थी। खबरों की मानें तो शेखर और प्रीति एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि प्रीति ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया। शेखर का नाम अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों करीब 9 साल तक रिलेशनशिप में थे।

ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की नई फोटोज

Shekhar kapoor got a place in films because of evergreen actor dev anand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2024 | 06:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.